नई दिल्ली: इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक की शेयर बाजार में सुस्त एंट्री हुई है. आज शेयर 6 फीसदी डिस्काउंट पर शेयर बाजार में लिस्ट हुआ. इक्विटास स्माल फाइनेंस बैंक का इश्यू 33 रुपये प्रति शेयर था, लेकिन बीएसई पर यह 31.10 रुपये पर लिस्ट हुआ जो इश्यू प्राइस से 6 फीसदी कम है. इश्यू का भाव कम होने के बाद भी एक्सपर्ट इसके सुस्त लिस्टिंग की आशंका जता रहे थे. हालांकि लांग टर्म निवेश के लिहाज से यह इश्यू बेहतर हो सकता है.
इक्विटास स्माल फाइनेंस बैंक लिस्ट होने के बाद इश्यू प्राइस से 1.77 फीसदी गिरावट के साथ 3..45 रुपये पर कारोबार कर रहा है. 31.90 रुपये पर खुलने के बाद यह 30.10 रुपये तक कमजोर हुआ. वहीं, 31.90 रुपये तक मजबूत हुआ.
इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक का IPO मंगलवार 20 अक्टूबर को खुला था और 22 अक्टूबर को बंद हुआ था. यह इस साल का 12वां IPO था. इस IPO के जरिए बिक्री के लिए जो इश्यू उपलब्ध थे उनमें 280 करोड़ रुपए के फ्रेश इश्यू और 7,20,00,000 शेयर ऑफर फॉर सेल के तहत थे.
520 करोड़ रुपये का यी आईपीओ करीब 1.95 गुना सब्सक्राइब हुआ था. इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक के इस आईपीओ का प्राइस बैंड 32-33 रुपए प्रति शेयर था. पहले इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक का IPO मार्च में आने वाला था लेकिन कोरोनावायरस संक्रमण और लॉकडाउन के कारण यह टल गया. इसके साथ ही इश्यू का साइज भी आधा कर दिया गया।.पहले 1000 करोड़ रुपए के इश्यू जारी होने वाले थे.

