Close Menu
    What's Hot

    ज़ीस्केलर और भारती एयरटेल ने देश में साइबर सुरक्षा और भरोसेमंद AI को बढ़ावा देने के लिए ‘AI एंड साइबर थ्रेट रिसर्च सेंटर’ शुरू करने की घोषणा की

    February 21, 2026

    एयरटेल ने ‘OTP लीक से होने वाले फ्रॉड’ रोकने के लिए नया AI-आधारित सुरक्षा फीचर लॉन्च किया

    February 11, 2026

    हाफले इंडिया ने गुरुग्राम में अपने अब तक के सबसे बड़े फ्लैगशिप डिज़ाइन सेंटर का उद्घाटन किया

    February 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»फीचर न्यूज»देश में बढ़ी प्रीमियम लग्ज़री आशियानों की मांग
    फीचर न्यूज

    देश में बढ़ी प्रीमियम लग्ज़री आशियानों की मांग

    News DeskBy News DeskDecember 14, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Demand for premium luxury homes increased in the country
    #image_title
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    देश में मंहगे घरों यानि लग्ज़री आशियानों की मांग बढ़ रही है, इसका मतलब ये भी है देश आर्थिक विकास की तरफ बढ़ रहा है. देश के सात प्रमुख शहरों की अगर बात करें तो रियल एस्टेट बाजार के जानकारों के मुताबिक इस साल घरों की बिक्री में ज़ोरदार उछाल आने वाला है. इन सातों शहरों में घरों की बिक्री साल-दर-साल 38 प्रतिशत बढ़कर 4.5 लाख करोड़ रुपये होने की उम्मीद है। आंकड़ों पर अगर नजर डाली जाय तो पता चलता है कि साल 2022 में दिल्ली-एनसीआर, मुंबई मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र (एमएमआर), कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु, पुणे और हैदराबाद में 3,26,877 करोड़ रुपये के घर बेचे गए।

    वहीँ 2023 के पहले नौ महीनों में बेची गई आवासीय संपत्तियों का मूल्य 3,48,776 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। यह पिछले साल की तुलना में सात प्रतिशत अधिक है। एनारॉक ग्रुप के अध्यक्ष अनुज पुरी के मुताबिक हकीकत यह है कि 2023 के ोाहले नौ महीनों में घरों की बिक्री कीमत पूरे 2022 की तुलना में अधिक रही है जो इस बात को दर्शाती हैकि प्रीमियम लक्जरी घरों की बढ़ती मांग बढ़ी है। दिल्ली-एनसीआर में भी मकानों की बिक्री में तेजी आई है और यहां भी मकान की कीमतों में बढ़ोतरी देखी गई है.

    जानकारों के मुताबिक बड़े शहरों में औसत कीमतें आठ से 18 फीसदी के बीच बढ़ने की उम्मीद है. अनुज पुरी के मुताबिक इससे वार्षिक बिक्री मूल्यों की सेगमेंट-टू-सेगमेंट तुलना चुनौतीपूर्ण हो गई है. 2023 की जनवरी-मार्च तिमाही को देखें तो सात बड़े शहरों में 1,12,976 करोड़ रुपये के घर बिके. दूसरी तिमाही में एक फीसदी और तीसरी तिमाही में आठ फीसदी का इज़ाफ़ा देखा गया. अनुज पुरी ने कहा कि इस साल त्योहारी तिमाही में इन बाजारों में बिक्री मजबूत रही है और यह रुझान साल के अंत तक जारी रहेगा।

    increase demand premium luxury home Real Estate real estate market
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous ArticleKia ने पेश किया द न्यू सॉनेट का नया अवतार
    Next Article देश की सिर्फ 5 प्रतिशत आबादी के पास है बीमा
    News Desk

    Related Posts

    1 अक्टूबर 2025 से कई नए नियम लागू, जानें क्या होगा असर

    September 30, 2025

    भारत की म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री नई ऊँचाइयों पर

    September 25, 2025

    नई कार ही नहीं, सेकेंड हैंड कार भी सस्ती – लेकिन लोन कैसे लें?

    September 23, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    वैश्विक स्तर पर पहलीबार,एयरटेलने36 करोड़ भारतीयों को एडोबी एक्सप्रेस प्रीमियम नि:शुल्क उपलब्ध कराया
    January 29, 2026
    गणतंत्र दिवस के लंबे अवकाश को और भी मनोरंजक बनाये
    January 18, 2026
    शारीरिक और न्यूरोलॉजिकल कठिनाइयों से जूझ रहे बच्चों के लिए वरदान है डायनेमिक मूवमेंट इंटरवेंश्न थेरेपी
    January 18, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.