सिटी बैंक ने 25 जनवरी 2021 से क्रेडिट कार्ड लेट पेमेंट चार्ज में परिवर्तन करने की घोषणा की है। बैंक ने अब लेट पेमेंट चार्ज में कुछ इजाफा किया है। हालांकि इस समय शून्य से 1,000 रुपये तक के बकाये पर जो लेट पेमेंट शून्य (Nil) लगता है, उसकी सीमा बढ़ा कर 2,000 रुपये कर दी गई है। मतलब कि यदि 2000 रुपये तक बकाया हो तो लेट पेमेंट चार्ज कुछ नहीं लगेगा।
हम में से अधिकतर लोग क्रेडिट कार्ड का उपयोग करते हैं। हमें लगता है कि क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर मुफ्त में क्रेडिट पर खरीदारी का फ्री क्रेडिट पीरियड का लाभ मिलता है। विशेषज्ञों का सुझाव है कि यह आपको मुफ्त में उधार लेने की अनुमति देता है, बशर्ते आप इसे नियत तारीख के भीतर चुका दें। हालांकि, हम जो समझ नहीं पाते हैं, वे शुल्क हैं, जो इसके साथ आते हैं। यद्यपि वे बिल्कुल छिपे हुए शुल्क नहीं हैं। लेकिन, जब आप इसका उपयोग करना शुरू करते हैं, तो आश्चर्य होता है कि ये कितने ज्यादा हैं।
सिटी बैंक ने अपने क्रेडिट कार्ड के लेट पेमेंट चार्ज या (LPC) में बदलाव किया है। यह बदलाव 25 जनवरी 2021 से लागू होने वाला है। सिटी बैंक ने अपने क्रेडिट कार्ड धारकों को इस बारे में सूचना भेज दी है। अब शून्य से 2,000 रुपये तक की राशि के भुगतान के लिए कोई लेट पेमेंट चार्ज नहीं देना होगा। इससे पहले यह सीमा 1,000 रुपये की थी। 2,000 रुपये से 7.5 हजार रुपये तक की राशि पर लेट पेमेंट चार्ज 600 रुपये होगा जबकि 7.5 से 15 हजार रुपये तक के लेट पेमेंट पर 950 रुपये। 15 हजार रुपये से अधिक राशि पर लेट पेमेंट चार्ज 1,300 रुपये वसूला जाएगा।

