नयी दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों (सीपीईसी) के कार्य निष्पादन की समीक्षा करते हुए कहा कि सीपीएसई का पूंजी निवेश
श्रीमती सीतारमण ने यहां सीपीएसई के पूंजीगत निवेश की चौथी समीक्षा बैठक में पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय और कोयला मंत्रालय के सचिवों के साथ-साथ इन मंत्रालयों के तहत आने वाले सार्वजनिक क्षेत्र के 14 उद्यमों (सीपीएसई) के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इस वित्तीय वर्ष के पूंजीगत व्यय का जायजा लिया। कोविड-19 महामारी की पृष्ठभूमि में आर्थिक प्रगति की रफ्तार को तेज करने के लिए विभिन्न भागीदारों के साथ वित्त मंत्री की बैठकों की श्रृंखला में यह चौथी बैठक थी।

