सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक केनरा बैंक ने Marginal Cost of Lending Rates (MCLR) में 5 बेसिस पॉइंट या 0.05 फीसदी की बढ़ोतरी की है. MCLR का सीधा संबंध होम लोन, गोल्ड लोन, पर्सनल लोन समेत बैंक द्वारा दिए जाने वाले सभी तरह के लोन से होता है। इसके बढ़ने से EMI में बढ़ोतरी हो सकती है।
केनरा बैंक की ओर से 12 मार्च 2024 से home loan, gold lone दरों में बढ़ोतरी लागू होगी. इस बढ़ोतरी के बाद लोन की मासिक क़िस्त में इज़ाफ़ा हो सकता है. बढ़ोतरी के बाद केनरा बैंक में Marginal Cost of Lending Rates 8.15 फीसदी से 9.30 फीसदी तक हो गई हैं.
एक महीने की MCLR 8.25 फीसदी हो गई है, जो पहले 8.20 फीसदी थी. तीन महीने के लिए MCLR 8.35 फीसदी हो गई है. पहले यह 8.30 फीसदी थी. छह महीने की MCLR को बढ़ाकर 8.70 फीसदी कर दिया गया है. पहले यह 8.65 फीसदी थी. एक साल की MCLR बढ़कर 8.90 फीसदी हो गई है. पहले यह 8.85 फीसदी थी. दो साल की MCLR 9.15 फीसदी से बढ़कर 9.20 फीसदी हो गई है. तीन साल की MCLR 9.25 फीसदी से बढ़कर 9.30 फीसदी हो गई है.

