बर्गर किंग के आईपीओ को निवेशकों का अच्छा रिस्पांस मिला है. यह इश्यू खुजलने के 2 घंटे के भीतर ही 100 फीसदी स्बसक्राइब हो गया है. अबतक इसे 1.4 गुना बोलियां मिल चुकी हैं. 810 करोड़ के इस आईपीओ को अबतक 10.6 करोड़ इक्विटी शेयरों के लिए बोली मिली है, जबकि इश्यू का साइज 7.45 करोड़ इक्विटी शेयर का था. रिटेल निवेशकों के लिए रिजर्व पोर्सन को अबतक 7.5 गुना सब्सक्रिप्सन मिल चुका है. जबकि नॉन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स के लिए रिजर्व पोर्सन को 15 फीसदी और क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशन अन्वेस्टर्स के लिए रिजर्व पोर्सन को 1 फीसदी.
आईपीओ के जरिए बर्गर किंग की योजना 810 करोड़ रुपये जुटाने की है. इस फंड का इस्तेमाल कंपनी अपने बिजनेस एक्सपेंशन के अलावा कर्ज चुकाने में करेगी. कंपनी के IPO का प्राइस बैंड 59-60 रुपए प्रति शेयर तय हुआ है. बर्गर किंग का IPO 2 दिसंबर को खुलेगा और 4 दिसंबर को बंद होगा. कंपनी ने IPO का 10 फीसदी हिस्सा रिटेल इनवेस्टर के लिए अलग रखा है. वहीं 15 फीसदी नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व रहेगा. जबकि बाकी का 75 फीसदी हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के पास जाएगा. इस साल आईपीओ मार्केट का प्रदर्शन अबतक बेहतर रहा है |

