दिल्ली के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को कीमती धातुओं सोने और चांदी में तेजी का रुख रहा। दिल्ली में सोना 300 रुपये बढ़कर 63,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया वहीँ चांदी की कीमत भी 400 रुपये मजबूत होकर 79,500 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई. पिछले कारोबारी सेशन में चांदी 79,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी.
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना मजबूत होकर 2,050 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया, चांदी बढ़कर 24.45 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई. बुलियन प्लेटफॉर्म कॉमेक्स में हाजिर सोना 2,050 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा था जो दुनिया के बाजारों में पिछले बंद से 13 डॉलर अधिक है। तीसरी तिमाही में अमेरिकी विकास दर में गिरावट के बाद डॉलर इंडेक्स अगस्त की शुरुआत के बाद से अपने सबसे निचले स्तर पर गिर गया जिससे सोने की कीमतों में बढ़ोतरी हुई।
सटोरियों द्वारा मजबूत हाजिर मांग के बीच ताजा सौदे खरीदने से शुक्रवार को वायदा कारोबार में सोने की कीमत 206 रुपये बढ़कर 62,763 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर फरवरी, 2024 में डिलीवरी वाले कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 206 रुपये बढ़कर 62,763 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई. इसमें 15,325 लॉट का कारोबार हुआ। बाजार के जानकारों के मुताबिक व्यापारियों द्वारा ताजा सौदों की खरीदारी के कारण सोने की वायदा कीमतों में तेजी आई।
वहीँ वायदा कारोबार में चांदी की कीमत 339 रुपये बढ़कर 75,765 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर मार्च 2024 में डिलिवरी वाले चांदी अनुबंध की कीमत 339 रुपये यानी 0.45 प्रतिशत बढ़कर 75,765 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई. इसमें 15,272 लॉट का कारोबार हुआ, वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 0.63 फीसदी बढ़कर 24.74 डॉलर प्रति औंस हो गई.

