Close Menu
    What's Hot

    Understanding AI NSFW: Implications and Use Cases

    July 17, 2026

    A Comprehensive Guide to AI NSFW: Implications and Perspectives

    July 15, 2026

    Discovering Your AI Girlfriend Experience

    July 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»फीचर न्यूज»नवरात्रि में तीन गुना हुई घरों की बुकिंग
    फीचर न्यूज

    नवरात्रि में तीन गुना हुई घरों की बुकिंग

    News DeskBy News DeskOctober 12, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    demand
    #image_title
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लोगों का मानना ​​है कि त्योहारों के दौरान घर खरीदना और उसकी रजिस्ट्री कराना शुभ होता है और ये बात इस नवरात्रि में सच भी साबित हुई, लोगों ने अपने घर का सपना पूरा करने के लिए खूब बुकिंग कराई है। आंकड़ों के मुताबिक पिछले साल के मुकाबले इस साल तीन गुना बुकिंग हुई. इंडस्ट्री रिपोर्ट्स के मुताबिक नवरात्रि के दौरान 3 और 4 बीएचके फ्लैट्स की डिमांड सबसे ज्यादा रही है। इस बार छोटे फ्लैट्स के मुकाबले बड़े फ्लैट्स की डिमांड ज्यादा रही है।

    लोगों ने लग्जरी प्रोजेक्ट्स में घरों की खूब बुकिंग कराई है। नवरात्रि के दौरान एंड यूजर होम बायर्स की पूछताछ सबसे ज्यादा देखने को मिली। त्योहारी सीजन में भारत में वैसे भी रियल एस्टेट मार्केट में तेजी रहती है। इस बार भी यही ट्रेंड देखने को मिला। रियल एस्टेट के बड़े बाजार नोएडा और ग्रेटर नोएडा में नवरात्रि के दौरान रजिस्ट्रेशन का आंकड़ा पिछले नवरात्रि के मुकाबले तीन गुना पहुंच गया है। इससे न सिर्फ अथॉरिटी को करोड़ों रुपये का रेवेन्यू मिल रहा है, बल्कि रियल एस्टेट कारोबारी भी काफी खुश हैं।

    रजिस्ट्री विभाग से मिली जानकारी के अनुसार हर दिन औसतन 350 रजिस्ट्री हो रही हैं और दिवाली तक यह आंकड़ा तेजी से बढ़ने की संभावना है। त्योहारी सीजन में मकानों की बुकिंग बढ़ने का एक कारण डेवलपर्स द्वारा दिए जा रहे डिस्काउंट ऑफर भी हैं। इस साल अगर निवेशक 3000 वर्ग फीट या इससे ज्यादा की प्रॉपर्टी में निवेश करते हैं तो 6 लाख रुपये का डेबिट नोट दिया जा रहा है। छोटे साइज की यूनिट लेने पर ग्राहकों को छह स्प्लिट एयर कंडीशनर या 2 लाख रुपये का डेबिट नोट मिलेगा। सभी साइज की प्रॉपर्टी के लिए चिमनी, हब, ओटीजी, माइक्रोवेव और आरओ सिस्टम जैसे किचन उपकरण भी मुफ्त दिए जा रहे हैं। खासकर द्वारका एक्सप्रेसवे और सदर्न पेरिफेरल रोड जैसे प्रमुख इलाकों में लग्जरी प्रोजेक्ट्स की मांग तेजी से बढ़ रही है।

    demand increase home booking navratri
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleएवेन्यू सुपरमार्ट्स का दूसरी तिमाही में मुनाफा और राजस्व बढ़ा
    Next Article ओला इलेक्ट्रिक को नेशनल कंज्यूमर हेल्पलाइन ने भेजा नोटिस, ग्राहकों की दस हज़ार से ज़्यादा शिकायतें
    News Desk

    Related Posts

    1 अक्टूबर 2025 से कई नए नियम लागू, जानें क्या होगा असर

    September 30, 2025

    भारत की म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री नई ऊँचाइयों पर

    September 25, 2025

    नई कार ही नहीं, सेकेंड हैंड कार भी सस्ती – लेकिन लोन कैसे लें?

    September 23, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    Beste Wettanbieter ohne OASIS: Schnelle Auszahlungen und attraktive Boni für Casino-Fans
    July 14, 2026
    एम्‍वे इंडिया ने प्रीमियम स्किनकेयर पोर्टफोलियो का किया विस्तार
    July 14, 2026
    अमरनाथ यात्रा के लिए भारती एयरटेल ने मजबूत की कनेक्टिविटी, किया नेटवर्क कवरेज का विस्तार
    July 6, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.