बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने आज एनआरओ मीयादी जमा समेत घरेलू रिटेल फिक्स्ड डिपाजिट पर ब्याज दरों में 10 बेसिस पॉइंट्स से 125 बेसिस पॉइंट तक की वृद्धि करने का एलान किया है , बॉब की ये दरें 29 दिसंबर, 2023 से प्रभावी होगी। ये दरें 2 करोड़ रुपये से कम की जमा राशि पर लागू होंगी।
ब्याज दरों में इज़ाफ़ा काफी हद तक छोटी मीयाद की परिपक्वता जमा श्रेणी, खास तौर से से 1 वर्ष से कम पीरियड की जमाओं पर केंद्रित है। शार्ट पीरियड की परिपक्वता अवधि में इंटरेस्ट रेट में इज़ाफ़े से न केवल डिपॉज़िटर्स को बहुत फायदा होगा जो कम मैच्युरिटी के लिए जमा रखते हैं बल्कि जमा की समग्र लागत को संतुलित और अनुकूलित करने और अपने शुद्ध ब्याज मार्जिन (NIM ) की बचत के बैंक के उद्देश्य में भी योगदान देंगे।
खबरों के मुताबिक सबसे ज्यादा 1.25 फीसदी तक की बढ़ोतरी 7-14 दिनों की अवधि में की गई है, जहां ब्याज दर 3 फीसदी से बढ़ाकर 4.25 फीसदी कर दी गई है. इसके बाद 15-45 दिन की मैच्योरिटी अवधि वाली एफडी है, जिसमें 100 बेसिस प्वाइंट बढ़ाकर 4.50 फीसदी कर दिया गया है. इसमें कहा गया है कि दर में बढ़ोतरी मुख्य रूप से छोटी अवधि की परिपक्वता अवधि, विशेष रूप से 1 वर्ष से कम की परिपक्वता अवधि पर केंद्रित है।
बैंक ऑफ़ बड़ौदा के मौजूदा और नए ग्राहक उच्च दरों का लाभ उठा सकते हैं और पूरे भारत में बैंक की किसी भी शाखा के माध्यम से FD खोल सकते हैं। बैंक के मोबाइल ऐप (bob world )/नेट बैंकिंग (bob world internet ) के माध्यम से मौजूदा ग्राहकों द्वारा ऑनलाइन एफडी भी खोली जा सकती है।

