डोनाल्ड ट्रंप के शपथ लेने से करीब 10 घंटे पहले क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन ने नया रिकॉर्ड बनाया है। पिछली बार बिटकॉइन की कीमत ने 17 दिसंबर को लाइफटाइम हाई का स्तर पार किया था। बिटकॉइन की कीमत 1.10 लाख डॉलर के करीब पहुंच गई है। कुछ दिन पहले बिटकॉइन की कीमत 90 हजार डॉलर से नीचे चली गई थी।
कॉइन मार्केट के आंकड़ों के मुताबिक दोपहर 12.30 बजे बिटकॉइन की कीमत 109,114.88 डॉलर पर पहुंचकर नया रिकॉर्ड बनाया। बिटकॉइन की कीमत में यह तेजी ट्रंप के शपथ लेने से करीब 10 घंटे पहले देखने को मिली। बिटकॉइन ने आखिरी बार 17 दिसंबर को रिकॉर्ड बनाया था। उस समय बिटकॉइन की कीमत 1.08 डॉलर पर पहुंच गई थी। करीब एक हफ्ते पहले बिटकॉइन की कीमत 90 हजार डॉलर से ज्यादा पहुंच गई थी। तब से अब तक करीब 20 हजार डॉलर की तेजी देखने को मिली है।
करीब एक हफ्ते में बिटकॉइन की कीमत में 15 फीसदी से ज्यादा की तेजी देखने को मिली है. जबकि एक महीने में बिटकॉइन की कीमत में करीब 9 फीसदी की तेजी देखने को मिली है. खबर आ रही है कि शपथ ग्रहण के बाद ट्रंप जो 100 फैसले लेने वाले हैं, उनमें एक क्रिप्टो को लेकर भी होगा जिससे क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में तेजी देखने को मिल सकती है. 24 घंटे के दौरान बिटकॉइन 99,471.36 डॉलर के साथ निचले स्तर पर था। जो बढ़कर 109,114.88 डॉलर हो गया।

