Close Menu
    What's Hot

    ज़ीस्केलर और भारती एयरटेल ने देश में साइबर सुरक्षा और भरोसेमंद AI को बढ़ावा देने के लिए ‘AI एंड साइबर थ्रेट रिसर्च सेंटर’ शुरू करने की घोषणा की

    February 21, 2026

    एयरटेल ने ‘OTP लीक से होने वाले फ्रॉड’ रोकने के लिए नया AI-आधारित सुरक्षा फीचर लॉन्च किया

    February 11, 2026

    हाफले इंडिया ने गुरुग्राम में अपने अब तक के सबसे बड़े फ्लैगशिप डिज़ाइन सेंटर का उद्घाटन किया

    February 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»अन्य»बिल गेट्स ने खरीदा विश्व का पहला हाइड्रो पावर याच, कीमत 4600 करोड़
    अन्य

    बिल गेट्स ने खरीदा विश्व का पहला हाइड्रो पावर याच, कीमत 4600 करोड़

    Finance KhabarBy Finance KhabarFebruary 10, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली: माइक्रोसोफ्ट के सह-संस्थापक और दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति यानी बिल गेट्स ने विश्व का पहला हाइड्रो पावर से चलने वाला याच खरीदा है. इस याच की कीमत 644 मलियन डॉलर (लगभग 4,600 करोड़) है, जिसे सिनोट (Sinot) नाम की कंपनी ने डिजाइन किया है. इस याच में इंफिनिटी पूल, हैलीपैड, स्पा और जिम आदि जैसी सुविधाए हैं. गार्जियन की एक रिपोर्ट के मुताबिक, यह एक 112 मीटर (370 फीट) लंबा लक्जरी जहाज है. यह पूरी तरह से लिक्विड हाइड्रोजन द्वारा संचालित किया जाता है. डच डिजाइन फर्म सिनोट ने पिछले साल जहाजों के एक कार्यक्रम में इस याच के डिजाइन को लॉन्च किया था.

    इस जहाज में 5 डेक हैं और एक वक्त पर इसमें 14 गेस्ट समेत 31 क्रू मेंबर रह सकते हैं. वहीं यह जहाज पूरी तरह से पर्यावरण के अनुकूल बनाया गया है. इसमें एक जेल इंधन वाले फायर बाउल्स का इस्तेमाल किया गया है, जो गेस्ट को बाहर भी गरम रखेंगे और इसके लिए उन्हें कोयला या लकड़ी से आग नहीं जलानी पड़ेगी. इस जहाज की सबसे अत्याधुनिक विशेषता डेक के नीचे लगाए गए 28 टन के वैक्यूम सील टैंक हैं. जहाज में दो 28 टन के वैक्यूम सील टैंक लगाए गए हैं, जिसमें लिक्विड हाइड्रोजन भरी गई है. इससे जहाज पानी में आसानी से चलाया जा सकता है. ईंधन दो-मेगावॉट मोटर्स और प्रोपेलर के लिए ऑन-बोर्ड बिजली पैदा करेगा.

    जहाज के डिजाइनर ने पिछले साल इसके डिजाइन के बारे में बात करते हुए बताया था, ” मैं हर परियोजना के साथ अपनी टीम और खुद को चुनौती देता हूं और हम एक साथ इन चुनौतियों को पूरा करते हैं. एक्वा के विकास के लिए हमने समझदार और दूर की सोचने वाले लोगों की जीवनशैली से प्रेरणा ली. इस वजह से हमने पानी और अत्याधुनिक तकनीक की तरल बहुमुखी प्रतिभा को एक साथ जोड़ कर लिक्विड हाइड्रोजन ईंधन प्रणाली के साथ सुपरयाच का निर्माण किया.”

    Bill Gates hydropower yatch microsoft
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous ArticlePhonePe ने डिजिटल एटीएम की सुविधा लॉन्च करने का ऐलान
    Next Article मदरसन सुमी सिस्टम्स को तीसरी तिमाही में शुद्ध लाभ घटा
    Finance Khabar

    Related Posts

    1 अक्टूबर 2025 से कई नए नियम लागू, जानें क्या होगा असर

    September 30, 2025

    भारत की म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री नई ऊँचाइयों पर

    September 25, 2025

    नई कार ही नहीं, सेकेंड हैंड कार भी सस्ती – लेकिन लोन कैसे लें?

    September 23, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    वैश्विक स्तर पर पहलीबार,एयरटेलने36 करोड़ भारतीयों को एडोबी एक्सप्रेस प्रीमियम नि:शुल्क उपलब्ध कराया
    January 29, 2026
    गणतंत्र दिवस के लंबे अवकाश को और भी मनोरंजक बनाये
    January 18, 2026
    शारीरिक और न्यूरोलॉजिकल कठिनाइयों से जूझ रहे बच्चों के लिए वरदान है डायनेमिक मूवमेंट इंटरवेंश्न थेरेपी
    January 18, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.