Close Menu
    What's Hot

    Casino etikette Die ungeschriebenen regeln für erfolgreiches spielen

    June 10, 2026

    Strategii de ruletă VIP pentru jucătorii experimentați

    June 10, 2026

    Обзор рынка виртуальных игровых заведений в Польше

    June 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»क्रेडिट कार्ड»PhonePe ने डिजिटल एटीएम की सुविधा लॉन्च करने का ऐलान
    क्रेडिट कार्ड

    PhonePe ने डिजिटल एटीएम की सुविधा लॉन्च करने का ऐलान

    Finance KhabarBy Finance KhabarFebruary 10, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली: डिजिटल इंडिया और कैशलेस इंडिया जैसे नारों के बाद भी देश में नगदी में ही लेनदेन करने वालों लोगों की बड़ी संख्या है। इसकी वजह छोटी-छोटी पेमेंट के लिए तकनीकी बाधाओं से बचने और किसी आपातस्थिति के लिए जरूरी कैश अपने पास रखने की सोच भी है। इसका फायदा उठाते हुए ही वॉलमार्ट के मालिकाना हक वाली कंपनी PhonePe ने डिजिटल एटीएम की सुविधा लॉन्च करने का ऐलान किया है। PhonePe ने देश भर में 20 लाख डिजिटल एटीएम शुरू करने का फैसला लिया है। इनके जरिए कोई भी व्यक्ति जरूरत के वक्त आसपास में किसी दुकानदार या कारोबारी के जरिए कैश निकाल सकेगा।

    PhonePe के डिजिटल ATM से ऐसे निकलेगा कैश

    सबसे पहले आपको अपने फोन में PhonePe का एप डाउनलोड करना होगा। PhonePe एप को खोलिए और उसमें Stores पर क्लिक करें। यहां आपको PhonePe ATM लिखा दिखेगा। इसके बाद आप Withdraw now पर क्लिक करें। आपको स्टोर सेलेक्ट करने का ऑप्शन दिखेगा। यहां स्टोर चुनने के बाद Withdraw Cash पर क्लिक करें। Withdraw Cash पर क्लिक करते ही आपके सामने कितनी राशि निकालनी है, उसका विकल्प आ जाएगा। रकम भरने के बाद आप अपना बैंक खाता चुनें, जिससे आप राशि निकालना चाहते हैं। इसके बाद आप Pay to Withdraw पर क्लिक करेंगे और अपना एटीएम पिन दर्ज करेंगे। पिन डालते ही आपका ट्रांजैक्शन पूरा हो जाएगा और आप अपने चुने स्टोर पर जाकर कैश ले सकेंगे। ध्यान रखें कि आप फोनपे के डिजिटल एटीएम के जरिए भी उतना ही कैश निकाल सकेंगे, जितनी आपके बैंक की ओर से एटीएम से नकद निकासी की सीमा तय होगी।

    डिजिटल एटीएम की इस सुविधा को PhonePe ने दिल्ली-एनसीआर में पहले से ही लॉन्च कर रखा है। अब उसकी तैयारी देश के 300 शहरों और कस्बों तक अपनी पहुंच बनाने की है।

    cashless india digital ATM digital india PhonePe ATM
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous ArticleRenault Kwid खरीद पर बंपर डिस्काउंट, 64,000 रुपये तक की कर सकते बचत
    Next Article बिल गेट्स ने खरीदा विश्व का पहला हाइड्रो पावर याच, कीमत 4600 करोड़
    Finance Khabar

    Related Posts

    Strategii de ruletă VIP pentru jucătorii experimentați

    June 10, 2026

    Обзор рынка виртуальных игровых заведений в Польше

    June 10, 2026

    Welche Steroide sind am sichersten für Bodybuilding-Anfänger?

    June 9, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    Welche Steroide sind am sichersten für Bodybuilding-Anfänger?
    June 9, 2026
    Mejores Casinos Online en España 2026 Top 41 Legales DGOJ
    June 9, 2026
    Ruleta s exkluzivními bonusy certifikovaná
    June 9, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.