Close Menu
    What's Hot

    ज़ीस्केलर और भारती एयरटेल ने देश में साइबर सुरक्षा और भरोसेमंद AI को बढ़ावा देने के लिए ‘AI एंड साइबर थ्रेट रिसर्च सेंटर’ शुरू करने की घोषणा की

    February 21, 2026

    एयरटेल ने ‘OTP लीक से होने वाले फ्रॉड’ रोकने के लिए नया AI-आधारित सुरक्षा फीचर लॉन्च किया

    February 11, 2026

    हाफले इंडिया ने गुरुग्राम में अपने अब तक के सबसे बड़े फ्लैगशिप डिज़ाइन सेंटर का उद्घाटन किया

    February 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»फिक्स्ड डिपॉजिट»पेंशनधारियों को बड़ी राहत, अब किसी भी बैंक से ले सकते हैं पेंशन
    फिक्स्ड डिपॉजिट

    पेंशनधारियों को बड़ी राहत, अब किसी भी बैंक से ले सकते हैं पेंशन

    News DeskBy News DeskSeptember 4, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    epfo
    #image_title
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    ईपीएफओ की पेंशन योजना के तहत आने वाले पेंशनभोगी 1 जनवरी 2025 से अब किसी भी बैंक से पेंशन ले सकेंगे। श्रम मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि मंडाविया ने ईपीएस 1995 के लिए केंद्रीकृत पेंशन भुगतान प्रणाली (CPPS) के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। यह सुविधा ईपीएफओ की चल रही सूचना प्रौद्योगिकी आधुनिकीकरण परियोजना केंद्रीकृत आईटी सुसज्जित प्रणाली के हिस्से के रूप में 1 जनवरी, 2025 से शुरू की जाएगी

    बयान के मुताबिक केंद्रीकृत पेंशन भुगतान प्रणाली से देशभर में किसी भी बैंक या किसी भी शाखा के जरिए पेंशन का वितरण हो सकेगा। मंत्री ने कहा कि सीपीपीएस को मंजूरी कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के आधुनिकीकरण की दिशा में मील का पत्थर है। इसके तहत पेंशनभोगी देश में कहीं भी किसी भी बैंक, किसी भी शाखा से अपनी पेंशन प्राप्त कर सकेंगे। यह पहल पेंशनभोगियों की लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का समाधान करती है। यह प्रणाली एक निर्बाध और कुशल वितरण प्रणाली सुनिश्चित करती है।

    उन्होंने कहा कि यह ईपीएफओ को अपने सदस्यों और पेंशनभोगियों की जरूरतों को बेहतर ढंग से पूरा करने के लिए अधिक मजबूत, उत्तरदायी और तकनीक-सक्षम संगठन में बदलने के हमारे प्रयासों की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। CPPS सिस्टम से EPFO के 78 लाख से ज़्यादा EPS-95 पेंशनभोगियों को फायदा मिलने की उम्मीद है। PPO को एक कार्यालय से दूसरे कार्यालय में स्थानांतरित करने की आवश्यकता के बिना देश भर में पेंशन का निर्बाध वितरण सुनिश्चित करेगी। यह उन पेंशनभोगियों के लिए एक बड़ी राहत होगी जो सेवानिवृत्ति के बाद अपने गृहनगर चले जाते हैं।

    EPFO eps pension
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleमिंडा कॉर्पोरेशन ने सैन्को कनेक्टिंग के साथ प्रौद्योगिकी लाइसेंसिंग समझौते पर हस्ताक्षर किए
    Next Article तेज़ी में खुले बाजार ने शुरूआती बढ़त गंवाई
    News Desk

    Related Posts

    1 अक्टूबर 2025 से कई नए नियम लागू, जानें क्या होगा असर

    September 30, 2025

    भारत की म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री नई ऊँचाइयों पर

    September 25, 2025

    नई कार ही नहीं, सेकेंड हैंड कार भी सस्ती – लेकिन लोन कैसे लें?

    September 23, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    वैश्विक स्तर पर पहलीबार,एयरटेलने36 करोड़ भारतीयों को एडोबी एक्सप्रेस प्रीमियम नि:शुल्क उपलब्ध कराया
    January 29, 2026
    गणतंत्र दिवस के लंबे अवकाश को और भी मनोरंजक बनाये
    January 18, 2026
    शारीरिक और न्यूरोलॉजिकल कठिनाइयों से जूझ रहे बच्चों के लिए वरदान है डायनेमिक मूवमेंट इंटरवेंश्न थेरेपी
    January 18, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.