पब्लिक सेक्टर के बैंक ऑफ बड़ौदा ने छोटी अवधि की एक नयी जमा योजना “बॉब360” लॉन्च की है। इस एफडी में 2 करोड़ रुपये से कम का निवेश स्वीकारा जाएगा। ये बैंक ऑफ़ बड़ोदा की सबसे ज्यादा ब्याज देने वाली फिक्स्ड डिपाजिट में से एक है। इस नई एफडी में 15 जनवरी से निवेश किया जा सकता है। बैंक ऑफ बड़ौदा ने इस नई FD को बॉब360 नाम दिया है। नाम से पता चलता है कि ये 360 दिन की अवधि वाली एफडी होगी जिसमें सामान्य नागरिकों 7.10 प्रतिशत और वरिष्ठ नागरिकों को 7.60 प्रतिशत का ब्याज दिया जा रहा है।
बॉब360 एफडी में बैंक ऑफ बड़ौदा का कोई भी ग्राहक निवेश कर सकता है। इसमें न्यूनतम 1,000 रुपये से निवेश की शुरुआत की जा सकती है। इसमें ऑटो रिन्यूएबल और नॉमिनेशन की सुविधा भी दी जाती है। बैंक ऑफ बड़ौदा की ओर से सामान्य नागरिकों को 7 दिनों से लेकर 10 वर्ष की एफडी पर 4.45 प्रतिशत से लेकर 7.25 प्रतिशत का ब्याज दिया जा रहा है। बता दें, बैंक ऑफ़ बड़ोदा की ओर से हाल ही में 29 दिसंबर को ब्याज दरों में इजाफा किया गया है।
बॉब की सावधि जमा योजना में 7 दिन से लेकर 14 दिन तक 4.25 प्रतिशत, 15 दिन से लेकर 45 दिन तक 4.5 प्रतिशत, 46 दिन से लेकर 90 दिन तक 5.5 प्रतिशत, 91 दिन से लेकर 180 दिन तक 5.6 प्रतिशत, 181 दिन से लेकर 210 दिन तक 5.75 प्रतिशत, 211 दिन से लेकर 270 दिन तक 6.15 प्रतिशत, 271 दिन से लेकर एक साल कम तक 6.25 प्रतिशत, 360 दिन 7.1 प्रतिशत, 399 दिन 7.15 प्रतिशत, 1 वर्ष से लेकर 2 वर्ष तक की – 6.85 प्रतिशत, 2 वर्ष एक दिन से लेकर 3 वर्ष तक की -7.25 प्रतिशत, 3 वर्ष एक दिन से लेकर 10 वर्ष तक की – 6.5 प्रतिशत ब्याज मिलता है.

