Close Menu
    What's Hot

    ज़ीस्केलर और भारती एयरटेल ने देश में साइबर सुरक्षा और भरोसेमंद AI को बढ़ावा देने के लिए ‘AI एंड साइबर थ्रेट रिसर्च सेंटर’ शुरू करने की घोषणा की

    February 21, 2026

    एयरटेल ने ‘OTP लीक से होने वाले फ्रॉड’ रोकने के लिए नया AI-आधारित सुरक्षा फीचर लॉन्च किया

    February 11, 2026

    हाफले इंडिया ने गुरुग्राम में अपने अब तक के सबसे बड़े फ्लैगशिप डिज़ाइन सेंटर का उद्घाटन किया

    February 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»पर्सनल लोन»Bank of Baroda ने शुरू किया डिजिटल लेंडिंग प्लेटफॉर्म
    पर्सनल लोन

    Bank of Baroda ने शुरू किया डिजिटल लेंडिंग प्लेटफॉर्म

    Finance KhabarBy Finance KhabarDecember 30, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    BoB increased interest rates on domestic retail fixed deposits including NRO FD.
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    देश के तीसरे सबसे बड़े सरकारी बैंक Bank of Baroda ने अपना डिजिटल लेंडिंग प्लेटफॉर्म शुरू किया है. इसके जरिए खुदरा ग्राहक अपनी पसंद के स्थान और समय के मुताबिक पेपरलेस प्रक्रिया से ऑनलाइन ही लोन पा जाएंगे. अब घर या कार के लिए लोन लेने के लिए बैंकों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और बैंकों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे. बीओबी की इस सुविधा से कुछ ही मिनटों में रिटेल लोन मिल जाएगा और होम लोन, कार लोन या पर्सलन लोन का एप्लीकेशन आधे घंटे में ही अप्रूव हो जाएगा.

    बैंक ऑफ बड़ौदा के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर विक्रमादित्य सिंह खिची का कहना है कि इसके जरिए ग्राहकों को बेहतर अनुभव मिलेगा और लेंडिंग बिजनेस का डिजिटाइजेशन होगा.

    बैंक के वर्तमान ग्राहक ऑफलाइन या ऑनलाइन पार्टनर चैनल पर जो खरीदारी करेंगे उसके लिए उन्हें प्री-एप्रूव्ड माइक्रो पर्सनल लोन दिया जाएगा. ग्राहकों को बाद में आसान किश्तों में इसका भुगतान करना होगा. बैंक ग्राहक चाहें तो जरूरत की राशि अपने बचत खाते में मंगा सकते हैं और फिर उसे ईएमआई में कंवर्ट कराकर बैंक के मोबाइल बैंकिंग ऐप एम-कनेक्ट प्लस के जरिए 3-18 महीनों में चुका सकते हैं. इस कार्य में महज 60 सेकंड्स लगेगा.

    बीओबी के नए डिजिटल लेंडिंग प्लेटफॉर्म के जरिए महज आधे घंटे में होम लोन, कार लोन और पर्सनल लोन अप्रूव हो जाएगा. डिजिटल लोन प्रॉसेस को लोन आवेदक की फाइनेंसियल प्रोफाइल के विभिन्न स्रोतों के जरिए पूरी की जाती है. बीओबी के इस नई सुविधा का लाभ वेबसाइट, मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग के जरिए उठाया जा सकता है.

    BoB
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous ArticleFY20 में Amazon ने भारत में लगाए 11.4 हजार करोड़ रु
    Next Article शेयर बाजार लगातार तीसरे दिन रिकार्ड स्तर पर
    Finance Khabar

    Related Posts

    1 अक्टूबर 2025 से कई नए नियम लागू, जानें क्या होगा असर

    September 30, 2025

    भारत की म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री नई ऊँचाइयों पर

    September 25, 2025

    नई कार ही नहीं, सेकेंड हैंड कार भी सस्ती – लेकिन लोन कैसे लें?

    September 23, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    वैश्विक स्तर पर पहलीबार,एयरटेलने36 करोड़ भारतीयों को एडोबी एक्सप्रेस प्रीमियम नि:शुल्क उपलब्ध कराया
    January 29, 2026
    गणतंत्र दिवस के लंबे अवकाश को और भी मनोरंजक बनाये
    January 18, 2026
    शारीरिक और न्यूरोलॉजिकल कठिनाइयों से जूझ रहे बच्चों के लिए वरदान है डायनेमिक मूवमेंट इंटरवेंश्न थेरेपी
    January 18, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.