Author: News Desk
लिंक्डइन की भारत में परिचालन करने वाली शीर्ष कंपनियों की नवीनतम सूची में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज को पहला स्थान दिया गया है। इसके बाद एक्सेंचर और कॉग्निजेंट क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। प्रोफेशनल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म लिंक्डइन ने मंगलवार को भारत के लिए 2024 शीर्ष कंपनियों की सूची जारी की। इसमें आईटी कंपनियों ने शीर्ष तीन स्थान हासिल किए हैं। इस सूची में वित्तीय सेवा क्षेत्र का दबदबा रहा, जिसमें नौ कंपनियां शामिल हुईं। यह सूची आठवीं बार पेश की गई है. इसे लिंक्डइन के डेटा के आधार पर तैयार किया गया था. टॉप 25 बड़ी कंपनियों, 15 बेस्ट…
मंगलवार को शेयर बाजार एकबार फिर बड़ी गिरावट के साथ खुला। बाजार खुलते ही चौतरफा गिरावट देखने को मिल रही है। शेयर बाजार के सभी सेक्टर के शेयर लाल निशान पर खुले। बीएसई सेंसेक्स 507.69 अंक नीचे 72,892.09 पर खुला। एनएसई निफ्टी भी 153.35 अंक गिरकर 22,119.15 अंक पर पहुंच गया। खबर लिखे जाने तक सेंसेक्स में 331 अंक और निफ्टी में 68 अंक की गिरावट है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से सिर्फ एक शेयर एयरटेल हरे निशान में कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स में सूचीबद्ध कंपनियों में इंडसइंड बैंक, इंफोसिस, बजाज फाइनेंस, कोटक महिंद्रा बैंक, बजाज फिनसर्व, एनटीपीसी,…
भारतीय रिजर्व बैंक ने सभी बैंकों और आवास वित्त कंपनियों को संभावित ऋण लेने वालों को ऋण और उनके द्वारा भुगतान किए जाने वाले ब्याज के बारे में सरल शब्दों में ‘Key Fact Statement’ (KFS ) प्रदान करने का निर्देश दिया है। जिससे उन्हें निर्णय लेने में मदद मिल सके. ग्राहकों को बैंकिंग की तकनीकी शर्तों के जाल से बचाने के लिए सेंट्रल बैंक ने यह पहल की है. निर्देश में कहा गया है कि बैंकों और हाउसिंग फाइनेंस कंपनियों जैसी सभी संस्थाओं को RBI द्वारा दिए गए मानक प्रारूप के अनुसार, ऋण अनुबंध निष्पादित करने से पहले सभी संभावित…
इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन निर्माता ओला इलेक्ट्रिक ने सोमवार को अपने एंट्री-लेवल मॉडल S1X के सभी संस्करणों की कीमतों में 5,000 रुपये से 10,000 रुपये तक की कटौती की। इस कीमत में कटौती के साथ ओला का यह इलेक्ट्रिक स्कूटर अब पारंपरिक स्कूटर मॉडलों के करीब आ गया है। ओला ने इस साल फरवरी में S1X मॉडल को 79,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया था। इसके सबसे एडवांस्ड वर्जन की कीमत 1,09,999 रुपये रखी गई थी। ओला इलेक्ट्रिक के मुख्य विपणन अधिकारी अंशुल खंडेलवाल ने अपने ऑनलाइन संबोधन में कहा कि इस एंट्री लेवल स्कूटर की कीमतें तत्काल प्रभाव…
रिलायंस कैपिटल का ऑडिट करने वाली कंपनी पर भारी जुर्माना लगाया गया है। नेशनल फाइनेंशियल रिपोर्टिंग अथॉरिटी (एनएफआरए) ने एक ऑडिट कंपनी और दो ऑडिटरों पर कुल 4.5 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। यह मामला 2018-19 में रिलायंस कैपिटल की वित्तीय स्थिति की ऑडिटिंग में कथित खामियों से संबंधित है। आदेश के मुताबिक, पाठक एचडी एंड एसोसिएट्स पर 3 करोड़ रुपये, परिमल कुमार झा पर 1 करोड़ रुपये और विशाल डी शाह पर 50 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है. इसके अलावा झा और शाह पर क्रमश: 10 साल और पांच साल के लिए ऑडिट संबंधी काम करने…
हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को भारतीय शेयर बाजार बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का इंडेक्स सेंसेक्स आज 845.12 अंकों की गिरावट के साथ 73,399.78 पर बंद हुआ। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का इंडेक्स निफ्टी सोमवार को 246.90 अंकों की गिरावट के साथ 22,272.50 पर बंद हुआ। निफ्टी पैक शेयरों में आज सबसे ज्यादा गिरावट श्रीराम फाइनेंस में 3.12 फीसदी, विप्रो में 2.60 फीसदी, आईसीआईसीआई बैंक में 2.43 फीसदी, बजाज फाइनेंस में 2.28 फीसदी और बजाज फिनसर्व में 2.22 फीसदी रही। वहीं, निफ्टी पैक में सबसे ज्यादा तेजी ओएनजीसी में 5.80 फीसदी, हिंडाल्को में 2.40…
अगर म्यूचुअल फंड में सही तरीके से पैसा निवेश किया जाए तो ये आपको बड़ी संपत्ति बनाने में काफी मदद करते हैं। आज हम यहां फोकस्ड कैटेगरी म्यूचुअल फंड के बारे में बात करने जा रहे हैं। आपको बता दें कि फोकस्ड फंड वे म्यूचुअल फंड होते हैं जो केवल कुछ श्रेणियों के शेयरों तक ही सीमित होते हैं। इस प्रकार के म्यूचुअल फंडों को अपनी संपत्ति का कम से कम 65 प्रतिशत हिस्सा इक्विटी और संबंधित उद्यमों में रखना होता है। क्वांट फोकस्ड फंड ने पिछले 5 वर्षों में अपने निवेशकों को औसतन 22.06 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।…
हफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार की बेहद कमजोर शुरुआत हुई है। इजराइल और ईरान के बीच युद्ध जैसे हालात ने शेयर बाजार का मूड खराब कर दिया है. सोमवार को शुरुआती कारोबार में चौतरफा बिकवाली देखने को मिल रही है। बीएसई सेंसेक्स 917 अंकों की भारी गिरावट के साथ 73,315.16 पर खुला। निफ्टी भी 181.75 अंक गिरकर 22,337.65 अंक पर पहुंच गया है। शेयर बाजार में बैंकिंग, आईटी, फार्मा समेत सभी काउंटरों पर गिरावट देखी जा रही है। बैंकिंग, ऑटो, फार्मा शेयरों में बड़ी गिरावट देखी जा रही है. हालांकि, आईटी सेक्टर बाजार को सपोर्ट देने के लिए काम…
आने वाले दिनों में भारतीय शेयर बाजार में बड़ी बिकवाली देखने को मिल सकती है और यह बिकवाली विदेशी निवेशक (FPI) कर सकते हैं। इस बिकवाली का कारण भारत-मॉरीशस कर संधि में बदलाव पर चिंता है जो एफपीआई प्रवाह को प्रभावित करेगा। यह स्थिति तब तक जारी रह सकती है जब तक नई संधि के विवरण पर स्पष्टता नहीं आ जाती। इसके अलावा बड़ी चिंता पश्चिम एशिया में बढ़ता तनाव है. ईरान-इज़राइल संघर्ष शुरू हो गया है, जिसका असर निकट अवधि में FPI निवेश पर देखा जा सकता है। अब बड़ा सवाल यह है कि घरेलू संस्थागत निवेशक (डीआईआई), जिनके…
वाहन विनिर्माताओं के संगठन सियाम के आंकड़ों के मुताबिक के मुताबिक पिछले वित्त वर्ष 2023-24 में देश से वाहनों के निर्यात में 5.5 फीसदी की गिरावट आई है। सियाम का कहना है कि कई विदेशी बाजारों में मौद्रिक संकट के कारण देश से वाहन निर्यात में गिरावट आई है। आंकड़ों के मुताबिक, पिछले वित्त वर्ष में कुल वाहन निर्यात 45,00,492 यूनिट रहा, जबकि पिछले वित्त वर्ष 2022-23 में यह 47,61,299 यूनिट था। पिछले वित्त वर्ष में जहां वाणिज्यिक वाहनों, दोपहिया और तिपहिया वाहनों के निर्यात में उल्लेखनीय गिरावट आई, वहीं यात्री वाहनों के निर्यात में मामूली वृद्धि हुई। रिपोर्ट के…
सोने और चांदी ने पिछले एक साल में निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है। सोने का घरेलू वायदा भाव इस समय 72,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार कर रहा है। पिछले हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन एमसीएक्स एक्सचेंज पर 5 जून 2024 डिलिवरी वाला सोना 71,920 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं, चांदी की घरेलू वायदा कीमत एमसीएक्स पर 83,040 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। वैश्विक स्तर की बात करें तो शुक्रवार को कॉमेक्स पर सोने का भाव 2,374.10 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ। इसके अलावा चांदी की वैश्विक कीमत कॉमेक्स पर 28.33…
छोटे निवेशकों के बीच म्यूचुअल फंड स्कीमों में मिल रहा जोरदार रिटर्न निवेशकों को आकर्षित कर रहा है. हालांकि ऐसा नहीं है कि सभी म्यूचुअल फंड स्कीम बढ़िया रिटर्न दे रही हैं. इसलिए किसी भी म्यूचुअल फंड स्कीम में निवेश करने से पहले कुछ बातें जानना जरूरी है. ऐसा करने से आप सही फंड चुन सकेंगे. म्यूचुअल फंड की किसी भी योजना में निवेश करने से पहले जान लें कि फण्ड कौन सा है? म्यूचुअल फंड योजनाएं लार्ज कैप, मिड कैप या स्मॉल कैप श्रेणी में आती हैं। इसके साथ ही यह भी पता करें कि आपका पैसा किस स्टॉक…
देश में सस्ते फ्लैट्स के मुकाबले लग्जरी अपार्टमेंट्स की खरीदारी में ज्यादा बढ़ोतरी हुई है; गुरुग्राम की एक सोसायटी हर चार सेकेंड में अपना एक फ्लैट बेचती है। इस रियल एस्टेट कंपनी ने 15 मिनट में 440 करोड़ रुपये कमाए हैं. जानकारी के मुताबिक, रियल एस्टेट कंपनी आशियाना हाउसिंग ने गुरुग्राम में प्रोजेक्ट शुरू करने के 15 मिनट के अंदर 440 करोड़ रुपये में 224 लग्जरी फ्लैट बेच दिए. यह प्रोजेक्ट गुरुग्राम के सेक्टर 93 में स्थित है. हर 4 सेकेंड में करीब 2 करोड़ रुपये की कमाई कम ही देखने को मिलती है. खासकर तब जब दिल्ली एनसीआर में…
मौजूदा समय में कई कंपनियां अपनी बिक्री बढ़ाने के लिए ग्राहकों को नो-कॉस्ट ईएमआई का विकल्प देती हैं। इसके तहत टीवी, फ्रिज, एसी जैसी चीजों की खरीदारी पर पैसे का भुगतान एकमुश्त की बजाय छोटी-छोटी ईएमआई में बांटकर करने का विकल्प है। आप सोच सकते हैं कि नो-कॉस्ट ईएमआई योजना बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के उपलब्ध है। ऐसा बिल्कुल नहीं है, इसलिए नो-कॉस्ट ईएमआई स्कीम लेने से पहले आपके लिए यह जानकारी होना जरूरी है। ‘नो-कॉस्ट’ ईएमआई में प्रोसेसिंग फीस, डाउन पेमेंट राशि और अन्य प्रशासनिक शुल्क के रूप में छिपे हुए शुल्क होते हैं। इसलिए किसी भी बैंक या…
होम लोन आमतौर पर 15 से 20 साल तक चलता है जिसके कारण लोगों को ब्याज के रूप में बड़ी रकम चुकानी पड़ती है। अगर ब्याज दर कम हो तो लंबे समय में होम लोन पर भारी बचत होती है. लेकिन अगर आप इन शीर्ष 5 बैंकों – बैंक ऑफ बड़ौदा, पंजाब नेशनल बैंक, एसबीआई, एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक द्वारा दी जाने वाली वर्तमान होम लोन ब्याज दरों को देखें, तो आप पाएंगे कि उनकी दरें 8.4% से 10.90% तक हैं जो कि अन्य बैंकों की तुलना में किफायती हैं. भारतीय स्टेट बैंक वर्तमान में 30 साल तक की…
Foreign Exchange Reserves अपने सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है। 5 अप्रैल को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार में 2.98 अरब डॉलर की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. इस बढ़ोतरी के साथ देश का विदेशी मुद्रा भंडार 648.56 अरब डॉलर के नए सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर पहुंच गया. भारतीय रिजर्व बैंक ने शुक्रवार, 12 अप्रैल 2024 को विदेशी मुद्रा भंडार का यह डेटा जारी किया है। पिछले कारोबारी सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 2.95 अरब डॉलर बढ़कर 645.58 अरब डॉलर हो गया था, जो उस समय तक का सर्वकालिक उच्चतम स्तर था. इससे पहले सितंबर 2021…
कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच हफ्ते के आखिरी सत्र में शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार में अफरा-तफरी का माहौल रहा. आज कारोबार के अंत में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स 793.25 अंक गिरकर 74244.90 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का बेंचमार्क निफ्टी भी 234.40 अंक गिरकर 22519.40 के स्तर पर बंद हुआ। खबरों के मुताबिक आज शेयर बाजार में चौतरफा खरीदारी देखने को मिली. आईटी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी टीसीएस के मार्च तिमाही के आंकड़ों से पहले निवेशकों की सावधानी ने भी भारतीय शेयर बाजार में गिरावट में योगदान दिया। शुक्रवार को तेल, गैस, एफएमसीजी…
देश में दोपहिया वाहनों, कारों, बसों और ट्रकों की भारी मांग है। इससे गाड़ियों की बिक्री में नए रिकॉर्ड बन रहे हैं. आपको बता दें कि वित्त वर्ष 2023-24 में भारत में यात्री वाहनों की थोक बिक्री सालाना आधार पर 8.4 फीसदी बढ़कर 42,18,746 यूनिट हो गई. उद्योग मंडल सियाम ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. वित्तीय वर्ष 2022-23 में कुल यात्री वाहन आपूर्ति 38,90,114 इकाई थी। SIAM द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले वित्त वर्ष 2023-24 में दोपहिया वाहनों की बिक्री 13.3 फीसदी बढ़कर 1,79,74,365 यूनिट हो गई, जबकि वित्त वर्ष 2022-23 में यह 1,58,62,771 यूनिट रही. समीक्षाधीन अवधि…
बैंक से लोन लेने के लिए अच्छा क्रेडिट स्कोर बहुत जरूरी है। बैंक क्रेडिट स्कोर जांचे बिना लोन नहीं देते हैं. क्रेडिट इंफॉर्मेशन ब्यूरो इंडिया लिमिटेड (CIBIL) क्रेडिट स्कोर प्रदान करता है। अब अगर आपके पास पैन कार्ड नहीं है तो क्या आप अपना क्रेडिट स्कोर चेक कर सकते हैं। बिलकुल कर सकते हैं, बस ये स्टेप फोलोव करने होंगे. आपको आधिकारिक CIBIL वेबसाइट पर जाना होगा और वहां ‘व्यक्तिगत CIBIL स्कोर’ चुनना होगा, फिर ‘अपना निःशुल्क CIBIL स्कोर पर जाना होगा, इसके बाद आपको एक लिंक मिलेगा जिसमें आपको अपनी सारी जानकारी भरनी होगी. अगर आपके पास पैन कार्ड…
Citreon, Jeep, Opel और FIAT ब्रांड के तहत वाहन बनाने वाली अग्रणी वैश्विक कंपनी Stellantis ने भारत को अपना इलेक्ट्रिक वाहन (EV) निर्यात केंद्र बनाने की घोषणा की है। स्टेलेंटिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि कंपनी ने शुरुआत में दक्षिण-एशियाई बाजारों को लक्षित किया है। स्टेलेंटिस इंडिया ने गुरुवार को इलेक्ट्रिक कारों का निर्यात भी शुरू कर दिया है। कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, उसने अपनी ‘मेड इन इंडिया’ ‘E-C3’ इलेक्ट्रिक कार को इंडोनेशिया में 500 यूनिट्स के एक्सपोर्ट के साथ एक्सपोर्ट करना शुरू कर दिया है। स्टेलंटिस इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ)…
