Author: Finance Khabar
नई दिल्ली। केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग तथा रेल मंत्री पीयूष गोयल 8 से 10 सितंबर के दौरान 7वें आरसीईपी मंत्री स्तरीय बैठक, 16वीं आसियान भारत आर्थिक मंत्रीस्तरीय (एईएम) बैठक तथा 7वें पूर्व एशिया आर्थिक मंत्रीस्तरीय शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। इस बैठक में 10 आसियान देशों तथा आठ पूर्वी एशिया के देशों के आर्थिक मंत्री तथा वरिष्ठ अधिकारी भाग लेंगे। आसियान के साथ साझेदारी भारत की एक्ट ईस्ट नीति के केंद्र में रहा है। आसियान भारतीय समुद्री क्षेत्र का प्रवेश मार्ग है। भारत और आसियान के दृष्टिकोण एक समान है। भारत और आसियान के बीच व्यापार और निवेश में उल्लेखनीय…
नई दिल्ली। आजकल लोगों को ज्यादा इंटरेस्ट रेट पाने के लिए कई प्रकार की स्कीमों में निवेश करना पड़ता है और इसके लिए वो कई प्रकार के रास्तों का इस्तेमाल करते हैं। भारत में SBI, ICICI, HDFC, पंजाब नेशनल बैंक (PNB) और बैंक ऑफ बड़ौदा (BoB) सहित कई बैंक 7 दिनों से लेकर दस साल तक की एफडी की पेशकश करते हैं। हाल ही में, भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा रेपो दर को कम करने के बाद, शीर्ष उधारदाताओं ने अपनी एफडी दरों को संशोधित किया, जिसे उधार दर के रूप में भी जाना जाता है। एफडी दरें बैंकों में…
नई दिल्ली। आरबीआई ने इक्विटास होलिंडग्स द्वारा अपने सहायक इक्विटीज़ स्मॉल फ़ाइनैंस बैंक के लिए लिस्टिंग की समयसीमा बढ़ाने का प्रस्ताव ठुकरा दिया है और मौजूदा स्तर पर छोटे वित्त बैंक के मुख्य कार्यकारी के पारिश्रमिक को फ्रीज़ करने का आदेश दिया है। शुक्रवार को स्मॉल फाइनेंस बैंक में आरबीआई संचार का हवाला देते हुए एक नियामक फाइलिंग के अनुसार, केंद्रीय बैंक ने इक्विटास को बताया कि ईएसएफबी के शेयर की लिसिं्टग के लिए समयसीमा के विस्तार के लिए अनुरोध नहीं किया जा सकता है। इसके अलावा, ईएसएफबी को अनुमति नहीं दी गई थी। यदि बैंक अपने शेयरों की सूची…
नई दिल्ली। पिछले 5 वर्षों के दौरान भारत में स्वास्थ्य और तंदुरुस्ती को लेकर लोगों के दृष्टिकोण में आमूलचूल परिवर्तन हुआ है। अपने स्वास्थ्य या जीवनशैली का खयाल रखना अब सिर्फ वार्षिक चिकित्सा जांचों अथवा रूटीन वर्कआउट तक ही सीमित नहीं रह गया है। भारतीय शहरी जीवनशैली विकसित हो रही है और यह बदलाव मिनी महानगरों के साथ-साथ छोटे-छोटे भारतीय शहरों में भी लगातार अपना रास्ता बनाता जा रहा है। नए युग की जीवन शैली में जानकारीपूर्ण पोषण संबंधी विकल्प, मानसिक स्वास्थ्य, कॉस्मेटिक परिष्कार और जीवन के प्रति अधिक समग्र दृष्टिकोण शामिल हैं। अपनी जीवनशैली में सुधार करने के अलावा अब लोग पहले…
नई दिल्ली। हम सभी अपने जीवन को सुरक्षित बनाने के लिए बीमा कराते हैं और उससे कई प्रकार के फायदे लेते हैं। लेकिन आप में से बहुत लोग यह नहीं जानते होगें की बीमा कितने तरह का होता है और उसमें क्या फायदा होता है? आप यह सुनिश्चित करने के लिए जीवन बीमा खरीदते हैं कि आपके आश्रितों को आपके असामयिक निधन की स्थिति में आर्थिक रूप से सुरक्षित किया जाए। जीवन बीमा विशेष रूप से महत्वपूर्ण है यदि आप अपने परिवार के लिए एकमात्र ब्रेडविनर हैं या यदि आपका परिवार आपकी आय पर बहुत अधिक निर्भर है। जीवन बीमा…
नई दिल्ली। अगर आप आयकर दाता हैं और आयकर रिटर्न भरने के बाद आफलाइन विकल्प के माध्यम से वेरीफिकेशन करना पसंद करते हैं तो जरा रुकिए। अब आपको ऑनलाइन विकल्पों में से कुछ विकल्प को आजमाना चाहिए। दरअसल कई प्रकार के विकल्पों द्वारा वेबसाइट पर वेरीफिकेशन की प्रक्रिया सम्पन्न की जा सकती है। आपको बता दें कि आयकर रिटर्न ( ITR Return 2019 ) दाखिल करने की अंतिम तिथि करदाताओं की विभिन्न श्रेणियों के लिए भिन्न होती है। व्यक्तियों के लिए, हिंदू अविभाजित परिवार ( HUF ) और करदाता जिनके खातों की लेखा परीक्षा की आवश्यकता नहीं है, आईटीआर दाखिल…
कोलकाता। FDI में 100 फीसद निवेश के विरोध में कोल इंडिया लिमिटेड के पांच कर्मचारी संगठनों समेत सिंगरेणी कॉलरीज कंपनी लिमिटेड और राज्य सरकारों के स्वामित्व वाली अन्य कोयला कंपनियों के कर्मचारी 24 सितंबर को हड़ताल करेंगे। आपको बता दें कि कोल इंडिया के पांचों कर्मचारी संगठन करीब पांच लाख श्रमिकों से प्रत्यक्ष व परोक्ष रूप से जुड़े हुए हैं। एफडीआई नियमों के संबंध में हालिया निर्णय में सरकार ने कोयला खनन और अनुबंध पर विनिर्माण क्षेत्र में 100 फीसदी एफडीआई की अनुमति दे दी है. इसका मकसद देश में आर्थिक गतिविधियों में तेजी लाना है। इंटक, एटक, सीटू, एचएमएस…
मुंबई। कथित तौर विदेशी मुद्रा विनिमय कानूनों के उल्लंघन मामले में जेट एयरवेज के संस्थापक नरेश गोयल से प्रवर्तन निदेशालय ने पूछताछ की है। गौरतलब है कि ईडी ने गत माह में नरेश गोयल के परिसरों में तलाशी ली थी उसके बाद अब उनसे पूछताछ भी की जा रही है। अधिकारियों के अनुसार निदेशालय के क्षेत्रीय कार्यालय में विदेशी मुद्रा विनिमय प्रबंधन कानून के प्रावधानों के तहत गोयल का बयान दर्ज किया गया इसके अलावा निदेशालय ने अगस्त में गोयल के मुंबई स्थित आवास, उनके समूह की कंपनियों, उनके निदेशकों और जेट एयरवेज के कार्यालयों समेत दर्जनभर ठिकानों की तलाशी…
कोलकाता। भारत सरकार ने बैंकों के आपस में विलय सम्बंधी कानून पास कर दिया है और इसके अब इसके विरोध में आवाजें उठने लगीं हैं। हाल ही में पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखा जिसमें उन्होंने इस कदम का विरोध जताया है। ममता ने कहा कि केंद्र सरकार ने राज्य सरकार की सलाह लिए बगैर सार्वजनिक क्षेत्र के दो ऐसे बैंकों के विलय का एकतरफा फैसला किया, जिनके मुख्यालय कोलकाता में हैं। ममता बनर्जी ने राज्य की अर्थव्यवस्था का हवाला देते हुए कहा कि इस फैसले पर चिंता जताते हुए उन्होंने कहा…
पुणे, महाराष्ट्र। अपने पास उपलब्ध पैसों से बड़ी आय अर्जित करना, यकीनन अपने धन को बढ़ाने के सर्वोत्तम तरीकों में से एक है। इस तरीके में, आप वेतन के रूप में आमदनी प्राप्त करने के साथ-साथ निवेश के उपयुक्त साधनों के जरिए अपनी आय को कई गुना बढ़ाते हैं। लेकिन इस प्रकार के एक विश्वसनीय साधन का चयन करना वास्तव में बेहद कठिन है, क्योंकि बाज़ार से जुड़े ऐसे सभी साधनों पर अनिश्चितता के बादल हमेशा मंडराते रहते हैं। वर्ष 2018 में इक्विटी से संबद्ध साधनों को नुक़सान उठाना पड़ा था, लेकिन इसके बावजूद FD जैसी नियमित जमा योजनाओं ने…
नई दिल्ली। भारतीय बाजारों में मंदी के शोरगुल के बीच एक अच्छी खबर आ रही है, भारत में एफडीआई में 28 फहसदी की बढ़ोतरी हुई है इस तरह FDI अब कुल 16.33 अरब डॉलर के शुद्ध निवेश पर है। वित्त वर्ष 2018-19 की वर्तमान तिमाही में देश में 12.75 अरब डॉलर का एफडीआई आया था। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार इस वित्त वर्ष की पहली तिमाही में सेवा क्षेत्र में 2.80 अरब डॉलर, कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2.24 अरब डॉलर, दूरसंचार में 4.22 अरब डॉलर और कारोबार में 1.13 अरब डॉलर का एफडीआई आया। इस दौरान…
नई दिल्ली। #रिलायंस_जियों ने होम #बांडबैंड सर्विस गीगाफाइवर लांच करने के बाद अब इसका इस्तेमाल करने वालों को इसके बारे में विस्तृत जानकारी दे रही है। #Joi_Gigafiber स्कीम के तहत अब तीव्र गति की रफ्तार में इंटरनेट का मजा मिलेगा और यूजर अब टीवी का भी मजा ले सकेंगे। रेंटल प्लान 699 रुपये से 8,499 रुपये की रेंज में हैं, आप अपनी सुविधानुसार रेंटल प्लान चुन सकते हैं और स्पीड के मामले में Joi Gigafiber का तोड़ शायद ही कोई कम्पनी निकाल पाए। गोल्ड प्लान का मंथली रेंटल 1,299 रुपये है। वहीं, इसके ऊपर डायमंड प्लान है, जिसका मंथली रेंटल…
नई दिल्ली। पीएनबी बोर्ड ने मर्जर की संस्तुति जारी करते हुए मंजूरी प्रदान कर दी इसके साथ ही अब पीएनबी, ओबीसी और यूनाइटेड बैंक को मिलाकर अब देश की दूसरा सबसे बड़ा बैंक बनाने की तैयारी शूरू हो गई है। पीएनबी के निदेशक मंडल ने इस मर्जर को सैद्धांतिक तौर पर मंजूरी दे दी है। जानकारी के अनुसार मर्जर के बाद देश में सरकारी बैंकों की संख्या घटकर मात्र 12 रह जाएगी। इसके अलावा पीएनबी के निदेशक मंडल ने तरजीही शेयर आवंटन करके सरकार द्वारा 18,000 करोड़ रुपये की पूंजी डालने को भी मंजूरी दे दी है. शुक्रवार को सरकार…
नई दिल्ली। दिल्ली की एक अदालत ने सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय द्वारा दायर किए एयरसेल मैक्सिस मामलों में पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम और उनके बेटे कार्ती को बृहस्पतिवार को अग्रिम जमानत दे दी। विशेष न्यायाधीश ओ पी सैनी ने चिंदबरम तथा उनके बेटे को राहत दे दी और उन्हें मामलों की जांच में शामिल होने का निर्देश दिया। अदालत ने कहा, गिरफ्तारी की सूरत में उन्हें एक लाख रुपये के निजी मुचलके और इतनी ही राशि की जमानत पर रिहा किया जाए। आरोपियों को जांच में शामिल होने का निर्देश दिया जाता है। चिदंबरम 305 करोड़ रुपये के आईएनएक्स…
मुंबई। बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स बृहस्पतिवार को 80 अंक टूट गया। मुख्य रूप से बैंकिंग और आईटी कंपनियों के शेयरों में गिरावट रही। हालांकि, वाहन कंपनियों के शेयर सुधर गए। बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 174 अंक तक चढ़ने के बाद इस स्तर पर टिक नहीं पाया और अंत में 80.32 अंक या 0.22 प्रतिशत के नुकसान से 36,644.42 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 36,898.99 अंक से 36,541.88 अंक के दायरे में ऊंपर नीचे होता रहा। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 3.25 अंक या 0.03 प्रतिशत के लाभ से…
बेंगलुरू। टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने मंगलवार को यारिस का नया उन्नत संस्करण ‘द हैपनिंग न्यू यारिस’पेश किया। कंपनी ने एक बयान में बताया कि यह मैनुअल ट्रांसमिशन-एमटी (हाथ से गियर बदलने) और कंटीन्यूअसली वैरिएबल ट्रांसमिशन-सीवीटी (स्वचालित गियर) के विकल्प मौजूद हैं। यह छह रंगों में आती है। कंपनी ने बताया कि यारिस-जे ऑप्शनल की कीमत एमटी विकल्प में 8,65,000 रुपए से और सीवीटी विकल्प में 9,35,000 रुपए से शुरू होगी। यारिस-वी ऑप्शनल में यह कीमत क्रमश: 11,97,000 रुपए और 13,17,000 रुपए होगी।
नई दिल्ली। पिछले छह वर्षों में क्षेत्रीय व्यापक आर्थिक भागीदारी (आरसीईपी) पर भारत सरकार के वाणिज्य विभाग और अन्य प्रमुख मंत्रालयों एवं विभागों के द्वारा 100 से अधिक हितधारक परामर्शों का आयोजन किया गया है। इन आयोजनों का उद्देश्य कृषि, रसायन, पेट्रोकेमिकल, फार्मास्यूटिकल्स, प्लास्टिक, कपड़ा, लौह और गैर-लौह धातु, ऑटोमोबाइल और मशीनरी सहित अर्थव्यवस्था के व्यापक क्षेत्रों में भारतीय हितों पर उद्योग जगत से महत्वपूर्ण परामर्श और जानकारी प्राप्त करना है। वाणिज्य विभाग ने स्वच्छता और पादपस्वच्छता, व्यापार में तकनीकी अवरोध, प्रतिपादन, प्रतिकारी शुल्क, सुरक्षा उपाय और बौद्धिक संपदा अधिकारों के साथ-साथ उत्पति के नियमां के क्षेत्रों में भी उद्योग…
मुंबई। शेयर बाजार मंगलवार को दर्ज जोरदार गिरावट के बाद बुधवार को उबर गए। सकारात्मक वैश्विक रुख के बीच मुख्य रूप से धातु और बैंकिंग शेयरों में लाभ से बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 162 अंक चढ़ गया। हालांकि, वाहन कंपनियों के शेयरों में आई गिरावट से बाजार का लाभ सीमित रहा। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 47 अंक की बढ़त के साथ 10,800 अंक पर बंद हुआ। निवेशकों ने देश की अर्थव्यवस्था की सेहत की चिंता छोड़कर वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुख को देखते हुए लिवाली की। इससे बाजार में तेजी आई। बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों…
मुंबई। भारतीय रिजर्व बैंक ने सभी बैंकों को आवास, व्यक्तिगत और सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उपक्रमों को सभी नए फ्लोटिंग दर वाले ऋणों को रेपो दर सहित बाहरी मानकों से जोड़ने का निर्देश दिया है। इससे नीतिगत ब्याज दरों में कटौती का लाभ कर्ज लेने वाले उपभोक्ताओं तक अपेक्षाकृत तेजी से पहुंचने की उम्मीद है। रिजर्व बैंक ने बृहस्पतिवार को बयान में कहा कि ऐसा देखने को मिला है कि मौजूदा कोष की सीमान्त लागत आधारित ऋण दर (एमसीएलआर) व्यवस्था में नीतिगत दरों में बदलाव को बैंकों की ऋण दरों तक पहुंचाना कई कारणों से संतोषजनक नहीं है। इसी के…
संवाददाता, नई दिल्ली। 15 वें वित्त आयोग के अध्यक्ष, एन.के. सिंह ने आयोग के सदस्यों और अधिकारियों के साथ केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री हरसिमरत कौर बादल और उनके मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक विस्तृत बैठक की। बादल ने आयोग को खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र और अर्थव्यवस्था में उसके योगदान का विवरण दिया। उन्होंने मंत्रालय द्वारा जिन मुद्दों पर प्रमुखता से ध्यान दिया जा रहा है उनकी और प्रमुख नीतिगत पहलों की रूपरेखा की जानकारी दी। वित्त आयोग ने इस तथ्य की सराहना की कि मंत्रालय ने 2015 के बाद भारत में खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र की पहुंच और गुणवत्ता…
