Close Menu
    What's Hot

    ज़ीस्केलर और भारती एयरटेल ने देश में साइबर सुरक्षा और भरोसेमंद AI को बढ़ावा देने के लिए ‘AI एंड साइबर थ्रेट रिसर्च सेंटर’ शुरू करने की घोषणा की

    February 21, 2026

    एयरटेल ने ‘OTP लीक से होने वाले फ्रॉड’ रोकने के लिए नया AI-आधारित सुरक्षा फीचर लॉन्च किया

    February 11, 2026

    हाफले इंडिया ने गुरुग्राम में अपने अब तक के सबसे बड़े फ्लैगशिप डिज़ाइन सेंटर का उद्घाटन किया

    February 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»अन्य»भारतीय परिचालनों में 32.67 फीसदी हिस्सेदारी टाटा सन्स को बेचेगी एयर एशिया
    अन्य

    भारतीय परिचालनों में 32.67 फीसदी हिस्सेदारी टाटा सन्स को बेचेगी एयर एशिया

    Finance KhabarBy Finance KhabarDecember 29, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मलेशिया की बजट विमानन कंपनी एयर एशिया ने अपने भारतीय परिचालनों में 32.67 फीसदी हिस्सेदारी टाटा सन्स को बेचने की योजना बनाई है. यह बि​क्री 3.77 करोड़ डॉलर में होगी. एयर एशिया इंडिया, एयर एशिया और टाटा सन्स का ज्वॉइंट वेंचर है और एयर एशिया इंडिया में टाटा सन्स बहुलांश हिस्सेधारक है. यह सौदा मार्च 2021 तक पूरा हो जाने का अनुमान है. ग्रुप ने यह भी कहा है कि वह एयर एशिया इंडिया द्वारा एयर एशिया बरहाद को नहीं चुकाई गई ब्रांड लाइसेंस फीस को भी माफ करने के लिए तैयार है.

    एयर एशिया की एयर एशिया इंडिया में 49 फीसदी हिस्सेदारी है. ग्रुप का कहना है कि भारतीय कारोबार में अपनी हिस्सेदारी बेचने से एयर एशिया ग्रुप प्रमुख साउथ ईस्ट एशियाई बाजारों में अपनी रिकवरी पर ध्यान दे सकेगा. ट्रैवलिंग पर कोविड19 महामारी का असर होने से ग्रुप का इन बाजारों में कारोबार प्रभावित हुआ है.

    एयर एशिया ग्रुप ने एक बॉर्स फाइलिंग में कहा कि ग्रुप के निदेशकों ने सावधानीभरे विचार-विमर्श के बाद सर्वसम्मति से फैसला लिया है कि ग्रुप के भारतीय कारोबार में हिस्सेदारी बिक्री एयर एशिया और इसके शेयरधारकों के हित में है. दो माह पहले एयर एशिया ने जापान में अपने परिचालन बंद कर दिए. इसके पीछे कोविड काल के बेहद चुनौतीपूर्ण हालातों का हवाला दिया गया.

    एयर एशिया ग्रुप के सीईओ टोनी फर्नांडीज ने सितंबर में कहा था कि समूह साउथईस्ट एशिया में अपनी मौजूदगी को कंसोलिडेट और मजबूत करना चाहता है. इसका अभिप्राय जापान और भारत से कारोबार समेटना हो सकता है. नवंबर में एयर एशिया ने घोषणा की थी कि वह भारत में अपने निवेश की समीक्षा कर रही है क्योंकि वहां इसके परिचालनों पर आ रही लागत कंपनी पर वित्तीय बोझ डाल रही है.

    air asia
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleनई जीप कंपास फेसलिफ्ट भारत में 7 जनवरी को होगी लॉन्च
    Next Article FY20 में Amazon ने भारत में लगाए 11.4 हजार करोड़ रु
    Finance Khabar

    Related Posts

    1 अक्टूबर 2025 से कई नए नियम लागू, जानें क्या होगा असर

    September 30, 2025

    भारत की म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री नई ऊँचाइयों पर

    September 25, 2025

    नई कार ही नहीं, सेकेंड हैंड कार भी सस्ती – लेकिन लोन कैसे लें?

    September 23, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    वैश्विक स्तर पर पहलीबार,एयरटेलने36 करोड़ भारतीयों को एडोबी एक्सप्रेस प्रीमियम नि:शुल्क उपलब्ध कराया
    January 29, 2026
    गणतंत्र दिवस के लंबे अवकाश को और भी मनोरंजक बनाये
    January 18, 2026
    शारीरिक और न्यूरोलॉजिकल कठिनाइयों से जूझ रहे बच्चों के लिए वरदान है डायनेमिक मूवमेंट इंटरवेंश्न थेरेपी
    January 18, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.