बुधवार को सेंसेक्स 230.02 अंकों की बढ़त के साथ 80,234.08 अंकों पर और निफ्टी 80.40 अंकों की बढ़त के साथ 24,274.90 अंकों पर बंद हुआ। सेंसेक्स की कंपनियों में से एक अडानी पोर्ट्स आज सबसे ज्यादा 5.91 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुई। एनटीपीसी के शेयर 2.31 फीसदी, एचडीएफसी बैंक 1.38 फीसदी, बजाज फाइनेंस 1.31 फीसदी, मारुति सुजुकी 1.24 फीसदी, जेएसडब्ल्यू स्टील 0.74 फीसदी, एक्सिस बैंक 0.53 फीसदी, टेक महिंद्रा 0.49 फीसदी, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.37 फीसदी, बजाज फिनसर्व 0.35 फीसदी, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.31 फीसदी, नेस्ले इंडिया 0.28 फीसदी, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.23 फीसदी, टाटा मोटर्स 0.22 फीसदी, इंफोसिस 0.21 फीसदी और टाटा स्टील के शेयर 0.10 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए।
व्यापक बाजार ने मजबूत प्रदर्शन किया और मिड-कैप और स्मॉल-कैप सूचकांकों में क्रमश: 0.3 और 1.2 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई। दोनों ने प्रमुख सूचकांकों से बेहतर प्रदर्शन किया है और साल की शुरुआत से 21 फीसदी की बढ़त दर्ज की है। इसी अवधि में एनएसई निफ्टी में 11 फीसदी से अधिक की बढ़त दर्ज की गई है।
गिरावट की बात करें तो टाइटन के शेयर आज सबसे ज्यादा 0.77 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए। स्टेट बैंक के शेयरों में 0.57 फीसदी, एशियन पेंट्स में 0.54 फीसदी, टीसीएस में 0.47 फीसदी, सन फार्मा में 0.41 फीसदी, इंडसइंड बैंक में 0.39 फीसदी, एचसीएल टेक में 0.24 फीसदी, आईसीआईसीआई बैंक में 0.24 फीसदी, कोटक महिंद्रा बैंक में 0.19 फीसदी, पावरग्रिड में 0.12 फीसदी, लार्सन एंड टूब्रो में 0.09 फीसदी, रिलायंस इंडस्ट्रीज में 0.08 फीसदी, आईटीसी में 0.06 फीसदी और भारती एयरटेल में 0.02 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।

