बैंक ऑफ बड़ौदा ने ग्राहकों के लिए नई सुविधा ‘बड़ौदा इंस्टा क्लिक सेविंग्स अकाउंट’ शुरू की है. इसकी मदद से ग्राहक केवल 5 मिनट के अंदर 4 सिंपल स्टेप्स में घर बैठे खुद से सेविंग्स अकाउंट खोल सकते हैं. इसके लिए उन्हें केवल आधार कार्ड, पैन कार्ड, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी की जरूरत होगी. अकाउंट ओपनिंग के लिए पहले स्टेप में बेसिक डिटेल्स देनी होंगी. दूसरे स्टेप में पैन व आधार की डिटेल देनी होगी. तीसरे स्टेप में एड्रेस देना होगा व ब्रांच सिलेक्शन करना होगा. चौथे स्टेप में पर्सनल डिटेल्स, नॉमिनेशन व एडिशनल सर्विसेज शामिल हैं.
‘बड़ौदा इंस्टा क्लिक सेविंग्स अकाउंट’ को 18 साल से अधिक उम्र का कोई भी भारतीय नागरिक खोल सकता है. यह एक लिमिटेड केवाईसी अकाउंट है. अकाउंट खोलने के 12 महीनों के अंदर इसे फुल केवाईसी अकाउंट में कन्वर्ट कराना होगा. इसके लिए बैंक ब्रांच जाकर केवाईसी डॉक्युमेंट जमा करने होंगे. अगर तय समयावधि में ग्राहक ऐसा नहीं करता है तो अकाउंट बैंक द्वारा फ्रीज कर दिया जाएगा.
इस सेविंग्स अकाउंट में किसी भी दिन के आखिर में मैक्सिमम बैलेंस 1 लाख रुपये रह सकता है. जब तक अकाउंट की फुल केवाईसी नहीं हो जाती, तब तक इसमें एक वित्त वर्ष में अधिकतम 2 लाख रुपये जमा किए जा सकते हैं.

