Close Menu
    What's Hot

    Diese ihr zwei einzahlungsfreien Aktionen des Casinos war ihr Startguthaben as parte of Sternstunde von 29 Euroletten

    June 10, 2026

    Les enjeux de l’iGaming en France : avantages, inconvénients et risques à considérer

    June 10, 2026

    Ebendiese besten 6 Echtgeld Casinos 2025: Selbige umfassender Expertentest

    June 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»अन्य»फ्लिपकार्ट का हो गया वॉलमार्ट इंडिया
    अन्य

    फ्लिपकार्ट का हो गया वॉलमार्ट इंडिया

    Finance KhabarBy Finance KhabarJuly 23, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली: फ्लिपकार्ट समूह ने देश के 650 अरब डॉलर के थोक कारोबार बाजार में उतरने के लिए नए डिजिटल बाजार ‘फ्लिपकार्ट होलसेल’ शुरू करने की घोषणा की। साथ ही कंपनी ने वॉलमार्ट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की 100 प्रतिशत हिस्सेदारी भी खरीदी है। वॉलमार्ट इंडिया देश में ‘बेस्ट प्राइस’ नाम से थोक दुकानों का परिचालन करती है। अभी इसके देशभर में 28 स्टोर हैं। फ्लिपकार्ट की ओर से यह घोषणा ऐसे समय की गयी है जब कंपनी ने हाल ही में वॉलमार्ट के नेतृत्व वाले निवेशकों के समूह से 1.2 अरब डॉलर का निवेश जुटाया है।

    हालांकि फ्लिपकार्ट ने वॉलमार्ट इंडिया के अधिग्रहण सौदे के मूल्य का खुलासा नहीं किया है। गौरतलब है कि वॉलमार्ट इंडिया, दुनिया की सबसे बड़ी खुदरा कारोबार कंपनियों में से एक वॉलमार्ट के पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी है। वहीं फ्लिपकार्ट में 77 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने के लिए वॉलमार्ट ने 2018 में 16 अरब डॉलर का निवेश किया था। कंपनी ने एक बयान में कहा कि ‘फ्लिपकार्ट होलसेल’ एक बी2बी (कंपनियों के बीच आपस में कारोबार) डिजिटल बाजार होगा। फ्लिपकार्ट अगस्त में इसका परिचालन शुरू करेगी।

    कंपनी ने कहा कि यह देश के खुदरा बाजार की जान किराना और लघु एवं मझोले उद्यमों (एमएसएमई) की जरूरतों को पूरा करने पर ध्यान देगा। कंपनी छोटे कारोबार क्षेत्र को उचित मूल्य पर उत्पादों की विस्तृत श्रृंखला में से चुनने का अवसर प्रदान करेगी। फ्लिपकार्ट होलसेल का नेतृत्व कंपनी के वरिष्ठ कर्मी आदर्श मेनन करेंगे। वहीं वॉलमार्ट इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी समीर अग्रवाल अधिग्रहण पूरा होने तक अपने पद पर बने रहेंगे। उसके बाद उन्हें वॉलमार्ट में ही कोई और जिम्मेदारी दे दी जाएगी।

    Flipkart
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Article‘गूगल-पे को RBI की अनुमति की जरूरत नहीं, हाईकोर्ट में हलफनामा
    Next Article शेयर बाजार में रोस्सारी बायोटेक का शानदार आगाज
    Finance Khabar

    Related Posts

    Diese ihr zwei einzahlungsfreien Aktionen des Casinos war ihr Startguthaben as parte of Sternstunde von 29 Euroletten

    June 10, 2026

    Les enjeux de l’iGaming en France : avantages, inconvénients et risques à considérer

    June 10, 2026

    Ebendiese besten 6 Echtgeld Casinos 2025: Selbige umfassender Expertentest

    June 10, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    Qua Casino-Boni weitere erlangen: Wie male die vorzugsweise braucht
    June 10, 2026
    Bestes Möglich Spielsalon qua PayPal Award: Welche person ersetzt PayPal within unverschnittener hengst Strecke?
    June 10, 2026
    Inoffizieller mitarbeiter Vulkan Las vegas Spielcasino 20 Euro Maklercourtage beziehen � Auf diese weise geht’s
    June 10, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.