नई दिल्ली: फॉर्मास्युटिकल कंपनी Zydus Cadila ने कोरोना वैक्सीन के लिए फेज 1 और 2 का क्लिनिकल ट्रायल शुरू कर दिया है। कंपनी को इसके लिए DCGI से अप्रूवल मिल चुकी है। कंपनी 1048 कैंडिडेट पर कोरोना वैक्सीन को लेकर इंट्राडर्मल (इंजेक्शन) रूट से टेस्ट कर रही है। क्लिनिकल ट्रायल रजिस्ट्री इंडिया (CTRI) ने कहा कि यह क्लिनिकल स्टडी दो क्राइटेरिया- इन्क्लूजन और एक्सक्लूजन पर आधारित है।
फेज वन- पहले फेज में कंपनी ने 18-55 साल के हेल्दी महिला और पुरुष को चुना। सभी कैंडिडेट हर समय किसी भी तरह के टेस्ट के लिए उपलब्ध होंगे।
फेज टू- इस फेज में हेल्दी वॉलंटियर को जिनकी उम्र 12 साल से ज्यादा है उनका चयन किया जाता है। कंपनी को सभी कैंडिडेट से हर तरह के ट्रायल को लेकर मंजूरी लेनी पड़ती है।

