Close Menu
    What's Hot

    FullHouse Blocked Power Protect Your Play Now

    May 22, 2026

    Gamdom Fishing Games Fun Arcade Action

    May 22, 2026

    Foxdex Documents Secure Your Data Safely Now

    May 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»फीचर न्यूज»Yes Bak Scam: राणा कपूर, वधावन के खिलाफ आरोप पत्र दायर
    फीचर न्यूज

    Yes Bak Scam: राणा कपूर, वधावन के खिलाफ आरोप पत्र दायर

    Finance KhabarBy Finance KhabarJune 25, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली: केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने घोटाले से घिरे डीएचएफएल के प्रवर्तक कपिल वाधवान से 600 करोड़ रूपये का कथित रिश्वत लेने के सिलसिले में बृहस्पतिवार को यस बैंक के संस्थापक राणा कपूर, उनकी पत्नी बिंदु और बेटी रोशनी के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया। मुम्बई में विशेष सीबीआई अदालत में दाखिल आरोपपत्र में दिवान हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड (डीएचएफएल), वाधवान, उनके भाई राजेश, बीलिफ रियलटर्स प्राइवेट लिमिटेड , आरकेडब्ल्यू डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड, डीओआईटी अर्बन वेंचर्स (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड के भी नाम हैं और उन पर भ्रष्टाचार रोकथाम अधिनियम की संबंधित धाराएं लगायी गयी हैं। इसके अलावा यस बैंक के संस्थापक राणा कपूर और डीएचएफएल के सह-संस्थापक कपिल और धीरज वधावन के खिलाफ भी आरोप पत्र दाखिल किया गया है।

    अधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने सात मार्च को कपूर समेत 12 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। उसने नौ मार्च को तलाशी ली थी और राणा कपूर एवं वाधवान को गिरफ्तार किया था। सीबीआई ने अपनी प्राथमिकी में आरोप लगाया था कि पैसों की हेराफेरी के लिए कपूर (62) ने वाधवान के साथ मिलकर साजिश रची और यस बैंक से डीएचएफएल को दिया गया ऋण कपूर की बेटी की कंपनी डीओआईटी में पहुंच गया। एजेंसी ने आरोप लगाया है कि अप्रैल-जून 2018 के दौरान यस बैंक ने डीएचएफएल के अल्पकालिक डिबेंचर में 3700 करोड़ रूपये लगाये।

    अधिकारियों के अनुसार बैंक ने डीएचएफएल ग्रुप की कंपनी आरकेडब्ल्यू डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड को 750 करोड़ रूपये का ऋण मंजूर किया और उसके निदेशक धीरज वाधवान थे। यह राशि किसी परियोजना के लिए मंजूर की गयी थी लेकिन आरकेडब्ल्यू डेवलपर्स ने यह राशि बिना किसी परियोजना में लगाये उसे डीएचएफएल को दे दिया सीबीआई के अनुसार यस बैंकों से मिले ऋण के बदले में वाधवान ने डोल्ट अर्बन वेंचर्स (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड में कथित रूप से 600 करोड़ रूपये लगाये जो इन ऋणों के एवज में कपूर को दी गयी कथित रिश्वत थी। डीएचएफएल पर उसे मिले कुल 97,000 करोड़ रूपये के बैंक ऋण में से 31000क रोड़ रूपये का खोखा कंपनियों के माध्यम से हेराफेरी करने का आरोप है।

    Yes Bank
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleपहली तिमाही में पांच प्रतिशत गिरी अमेरिका की जीडीपी
    Next Article स्विस बैंक से भारतीयों का मोह भंग, लगातार दूसरे साल आई गिरावट
    Finance Khabar

    Related Posts

    1 अक्टूबर 2025 से कई नए नियम लागू, जानें क्या होगा असर

    September 30, 2025

    भारत की म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री नई ऊँचाइयों पर

    September 25, 2025

    नई कार ही नहीं, सेकेंड हैंड कार भी सस्ती – लेकिन लोन कैसे लें?

    September 23, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    DuckDice Locked Out Access Solution for Smooth Play
    May 21, 2026
    Degens iOS – Get Exclusive iOS Software Access Now
    May 21, 2026
    Powerful Flamez Alternatives Solutions Available Now
    May 21, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.