नई दिल्ली: रिलायंस इंडस्टूीज लिमिटेड सोमवार को शेयर बाजार में कारोबार की शुरुआत तेजी के साथ होने पर 150 अरब डॉलर का बाजार पूंजीकरण हासिल करने वाले पहली भारतीय कंपनी बन गई। हालांकि, कारोबार की समाप्ति तक वह इस स्तर को बरकरार नहीं रख सकी और डॉलर में पूंजीकरण घटकर 145.68 अरब डॉलर रह गया।
बंबई शेयर बाजार में सोमवार को कारोबार की शुरुआत तेजी के साथ होने पर रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 28,248.97 करोड़ रुपये बढ़कर 11,43,667 करोड़ रुपये (150 अरब डॉलर) पर पहुंच गया। हालांकि, यह सिलसिला पूरे दिन बरकरार नहीं रह पाया और कारोबार की समाप्ति पर कंपनी का बाजार पूंजीकरण कम होकर 11,07,620.56 करोड़ रुपये यानी 145.68 अरब डॉलर रह गया।

