नयी दिल्ली: भारतीय आईटी कंपनियां शानदार प्रदर्शन कर रही हैं। बेहतर प्रदर्शन के दम पर आईटी कंपनियों की डिजिटल इनकम 50 अरब डॉलर के पार पहुंच गई है। मुश्किल से तीन साल पहले एआई / एमएल, सेंसर और रोबोटिक जैसे नए डिजिटल क्षेत्रों में टेक्नोलॉजी में तरक्की वाले विश्लेषक थे, मगर वो इस बात को लेकर आश्वस्त थे कि भारतीय आईटी सेक्टर इन परिवर्तनों के साथ आगे नहीं बढ़ रहा है।
कुछ विश्लेषकों ने भारतीय आईटी सेक्टर में प्रमुख कंपनियों के खत्म होने की भी भविष्यवाणी की थी। मगर सामने आए आंकड़े दूसरी ही कहानी बता रहे हैं। भारतीय आईटी एसोसिएशन नैसकॉम के आंकड़े बताते हैं कि नए डिजिटल क्षेत्रों ने पिछले वित्त वर्ष में 50 अरब डॉलर की इनकम हासिल की। पिछले वित्त वर्ष में आईटी कंपनियों की कुल इनकम 191 अरब डॉलर रही। यानी इसमें डिजिटल इनकम एक-चौथाई से अधिक रही।
आईटी कंपनियों की कुल इनकम में एक चौथाई से ज्यादा डिजिटल सर्विसेज का योगदान रहा। मगर कुछ कंपनियों के लिए ये योगदान और भी अधिक रहा। जैसे कि टीसीएस, इंफोसिस और विप्रो ने डिजिटल सेवाओं से क्रमश: 33 फीसदी, 42 फीसदी और 41 फीसदी इनकम हासिल की। जानकारी के लिए बता दें कि कंपनियां डिजिटल को अलग-अलग तरह से परिभाषित करती हैं, इसलिए ये आंकड़े वास्तव में तुलनीय नहीं है। लेकिन वे फिर भी ये आईटी कंपनियों द्वारा डिजिटल में की गई प्रगति को दर्शाते हैं। नैसकॉम ने 2012 से डिजिटल इनकम अलग से पेश करना शुरू किया। उस साल डिजिटल क्षेत्र की इनकम सिर्फ 4 फीसदी थी। 2015-16 में यह 16 से 20 अरब डॉलर आंकी गई थी, जो कुल आईटी सेवाओं की इनकम का 11%-14% था।

