मुंबई: देश का सबसे बड़ा बैंक एसबीआई ने बुधवार को कहा कि शेयरधारकों के लिये उसकी आम बैठक 17 जून को वीडियो कांफ्रेन्स के जरिये होगी।
उल्लेखनीय है कि अप्रैल में कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय और बाजार नियामक सेबी ने कोविड-19 के मद्देनजर पाबंदियों को देखते हुए इस साल कंपनियों को सालाना आम बैठक (एजीएम) या असाधारण आम बैठक (ईजीएम) वीडियो कांफ्रेन्स के जरिये करने की अनुमति दे दी थी।
भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने एक बयान में कहा, ‘‘कोरोना वायरस महामारी के कारण मुंबई में लॉकडाउन के कारण बैंक अपने शेयरधारकों की 17 जून 2020 को वीडियो कांफ्रेन्सिंग/अन्य श्रव्य-दृश्य माध्यमों के जरिये आम बैठक कर रहा है। उसने कहा, ‘‘वह स्पष्ट करना चाहेगा कि यह उस तारीख को साधारण आम बैठक नहीं कर रहा है।’’इससे पहले, बैंक ने शेयरधारकों की बैठक खंड में शेयर बाजारों को दी सूचना में कहा था कि 17 जून की बैठक ईजीएम है।

