चेन्नई: तमिलनाडु सरकार ने लॉकडाउन नियमों में राहत देते हुए 17 औद्योगिक क्षेत्रों में इकाइयों को कोरोना वायर संक्रमण की रोकथाम के नियम और सशर्तों के साथ काम काज फिर शुरू करने की छूट दे दी है। ये क्षेत्र 25 मई से सुरक्षा मानकों का ख्याल रखते हुए 25 प्रतिशत कर्मचारियों के साथ कामकाज दोबारा शुरू कर सकते हैं।
राज्य सरकार के एक आधिकारिक बयान के मुताबिक गैर-वर्जित क्षेत्र में स्थित औद्योगिक क्षेत्रों में 25 मई से कामकाज शुरू हो सकेगा। इसमें अंबातुर और गुइंडी संकुल भी शामिल हैं। हालांकि अभी कोरोना वायर के कारण नियंत्रित घोषित क्षेत्र में रहने वाले कर्मचारियों को काम पर आने की अनुमति नहीं होगी। इन औद्योगिक क्षेत्रों की इकाइयों में 25 प्रतिशत कर्मचरियों के साथ कामकाज किया जा सकेगा।

