Close Menu
    What's Hot

    Joiai Demystified: A Complete Insight

    September 10, 2026

    Chat with AI Friend: A Ultimate Guide

    September 9, 2026

    The Vision of Our Dream AI: Empowering Technology

    September 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»ऑटोमोबाइल»Nissan ने लॉन्च किया Virtual Showroom
    ऑटोमोबाइल

    Nissan ने लॉन्च किया Virtual Showroom

    Finance KhabarBy Finance KhabarMay 21, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई द‍िल्‍ली: कोरोना महामारी के कारण निसान इंडिया ने ऑनलाइन बुकिंग सेवा शुरू कर दी है। निसान ने नए वर्चुअल शोरूम को लॉन्च किया है जिसकी मदद से ग्राहक ऑनलाइन कार की खरीदारी कर सकते हैं। इस डिजिटल प्लेटफॉर्म से ग्राहकों को घर बैठे ही शोरूम में कार खरीदने जैसा अनुभव मिलेगा। निसान इंडिया ने सभी डैटसन प्रोडक्ट्स के साथ-साथ निसान किक्‍स के लिए ऑनलाइन बुकिंग शुरू की है। इसके साथ ही कंपनी ने वर्चुअल प्रोडक्ट डिस्प्ले और सभी डैटसन प्रोडक्ट्स की ऑनलाइन फाइनेशियल लोन एप्लिकेशन भी अपने इस वर्चुअल शोरूम के जरिए शुरू की है।

    बता दें, लॉकडाउन 4.0 में सरकार की ओर से काफी चीजों में छूट मिली हैं। हालांकि, लगभग सभी कार निर्माता कंपनियां अब ऑनलाइन ही अपनी कारों की बिक्री के साथ ही फाइनेंस स्कीम भी मुहैया करा रही है। ऐसे में निसान इंडिया की ओर से उठाया गया यह कदम वाकई कंपनी के लिए असरदार हो सकता है। निसान मोटर इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर ने कहा कि हम डिजिटली सक्षम है कि अपने ग्राहकों के लिए एक स्थान पर शोरूम का अनुभव कराएं और कार खरीदे के साथ ही वे कार के बारे में वर्चुअली भी जान सकें। यह हमारे ग्राहकों को पू्र्ण विश्वास, सुविधा और शून्य भौतिक संपर्क के साथ हमारे प्रोडक्ट्स का अनुभव करने और खुद की अनुमति देता है।

    वहीं ग्राहक वर्चुअल शोरूम में विजिट कर सकते हैं और ऑनलाइन सेवाएं निसान इंडिया को शारीरिक संपर्क को कम करने में सक्षम बनाएगी, जिससे संपर्क रहित सेवाएं प्रदान की जा सकेगी। निसान का कहना है कि अनुभव एक वास्तविक डीलरशिप यात्रा के समान है। यह एप आधारित सर्विस नहीं है और खरीदार कंप्यूटर और स्मार्टफोन ब्राउजर्स के माध्यम से वर्चुअल टूर ले सकते हैं। ग्राहक आसानी से बुकिंग सेक्शन में जा सकते हैं और अपनी पसंद की कार का चयन करने के लिए निसान फाइनेंस के माध्यम से फाइनेंस ऑप्शन्स का भी चुनाव कर सकते हैं।

    इसके बाद सुरक्षित भुगतान गेटवे के माध्यम से कार का भुगतान कर सकते हैं। निसान सभी डिजिट भुगतना को स्वीकार कर रहा है। वर्तमान में निसान के प्रोडक्ट लाइन-अप में निसान किक्‍स और निसान GT-R स्पोर्ट्स कार शामिल हैं। जबकि ऑनलाइन सेवाएं निसान किक्‍स पर लागू हैं, कंपनी ने अभी तक GT-R के लिए इसकी पुष्टि नहीं की है।

    Nissan
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleआत्मनिर्भर भारत पैकेज अपर्याप्त : रघुराम राजन
    Next Article वरिष्ठ नागरिकों के लिए ICICI बैंक ने शुरू की नई एफडी योजना
    Finance Khabar

    Related Posts

    Create an AI Companion: The Comprehensive Guide to Developing Your Personalized AI Partner

    April 29, 2026

    भारत की म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री नई ऊँचाइयों पर

    September 25, 2025

    नई कार ही नहीं, सेकेंड हैंड कार भी सस्ती – लेकिन लोन कैसे लें?

    September 23, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    Unveil the Best AI Girlfriend Solutions
    September 9, 2026
    The Revolution of Spicy AI: Comprehensive Overview
    September 9, 2026
    Exploring Janitor AI: Innovative Solutions in Janitorial Work)
    September 8, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.