मुंबई: सार्वजनिक क्षेत्र के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने MCLR में 15 बेसिस पॉइंट्स की कटौती की है। यह कटौती 11 मई से प्रभावी होगी। जुलाई, 2019 के बाद से बैंक ने एमसीएलआर में लगातार 11वीं बार कटौती की है। बैंक ने बयान में कहा कि एक साल की एमसीएलआर को 0.05 प्रतिशत घटाकर 7.75 से 7.70 प्रतिशत किया गया है।
एक दिन के एमसीएलआर को 7.30 से 7.15 प्रतिशत किया गया है। एक महीने की एमसीएलआर को 0.10 प्रतिशत घटाकर 7.25 प्रतिशत किया गया है। बैंक ने तीन महीने और छह महीने की एमसीएलआर को 0.05 प्रतिशत घटाकर क्रमश: 7.40 प्रतिशत और 7.55 प्रतिशत कर दिया है।
इससे पहले भारतीय स्टेट बैंक ने एमसीएलआर में 0.15 प्रतिशत तक की कटौती की थी। स्टेट बैंक की एक साल की एमसीएलआर दर 7.40 से घटकर 7.25 प्रतिशत रह गई। इसके अलावा सबसे बड़े बैंक ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक विशेष जमा योजना की भी शुरुआत की है।

