नयी दिल्ली: पर्यटन क्षेत्र की शीर्ष संस्था फेडरेशन ऑफ एसोसिएशंस इन इंडियन टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी (एफएआईटीएच) ने मंगलवार को कहा कि कोविड-19 महामारी के प्रकोप के कारण भारत के पर्यटन क्षेत्र को होने वाले नुकसान के अनुमान को दोगुना कर 10 लाख करोड़ रुपये कर दिया गया है।
एफएआईटीएच ने एक बयान में कहा कि इससे पहले पर्यटन क्षेत्र को पांच लाख करोड़ रुपये का नुकसान होने का अनुमान जताया गया था और इस बारे में मार्च में सरकार को बता दिया गया था।
एफएआईईटी के प्रवक्ता ने कहा कि फेडरेशन भारतीय पर्यटन उद्योग को होने वाले आर्थिक नुकसान के अनुमान को पांच लाख करोड़ रुपये से दोगुना कर 10 लाख करोड़ रुपये करना चाहता है। फेडरेशन ने सरकार ने मदद का अनुरोध भी किया है।

