Close Menu
    What's Hot

    डाबर हाजमोला का नया अभियान: ‘मस्ती की पाठशाला’ से बच्चों में बढ़ेगी शारीरिक सक्रियता

    September 10, 2026

    एम्वे ने आयुर्वेद में विस्तार के साथ ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को दिया समर्थन

    September 2, 2026

    एयरटेल पोस्टपेड ग्राहकों को मिर्जापुर: द मूवी के प्रीमियर में शामिल होने का खास मौका

    September 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»फीचर न्यूज»जनवरी-मार्च तिमाही में भारत में घटी सोने की मांग
    फीचर न्यूज

    जनवरी-मार्च तिमाही में भारत में घटी सोने की मांग

    Finance KhabarBy Finance KhabarMay 2, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई द‍िल्‍ली: इस साल जनवरी-मार्च तिमाही में भारत में सोने की मांग में की गिरावट दर्ज की गई है। म‍िली जानकारी के अनुसार, सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव और कोरोना वायरस की वजह से छायी आर्थिक अनिश्चिता के चलते जनवरी-मार्च तिमाही में देश की सोने की मांग घट गई है। जी हां सोने-चांदी की कीमतों में जबर्दस्त इजाफा होने के बावजूद जनवरी-मार्च की तिमाही में गोल्ड के मांग में भयंकर कमी आई है। इन महीनों में सोने की मांग में जहां 36 फीसद की गिरावट दर्ज की गई वहीं ज्वैलरी की मांग भी 41 फीसदी कम रही। अगर कीमत की बात करें तो वर्ल्‍ड गोल्‍ड काउंसिल की पहली तिमाही के दौरान सोने की कीमतों में 25 फीसदी का उछाल आया।

    जानकारी के मुताबिक डब्‍लूजीसी इंड‍िया के मैनेजिंग डायरेक्‍टर सोमसुंदरम ने कहा कि इसकी औसत कीमत 36,875 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गई। 2019 की समान अवधि में सोने की औसत कीमत 29,555 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। वर्ल्‍ड गोल्‍ड काउंसिल (डब्‍लूजीसी) की पहली तिमाही के गोल्‍ड डिमांड ट्रेंड्स रिपोर्ट के अनुसार जनवरी-मार्च की तिमाही में सोने की मांग घटकर 102 टन रह गई। इस दौरान निवेश के लिए सोने की मांग 17 फीसदी गिरकर 28.1 टन तक रही। इस तरह मार्च तिमाही के दौरान कुल सोने की मांग महज 102 टन रही, जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह 159 टन थी।

    इस दौरान वैश्विक गोल्ड डिमांड सिर्फ एक परसेंट बढ़कर 1,083.8 टन पहुंच गई। वहीं अगर मूल्‍य के हिसाब से देखें तो इस दौरान भारत में सोने की मांग 20 फीसदी घटकर 37,580 करोड़ रुपये की रही जो 2019 की समान अवधि में 47,000 करोड़ रुपये की थी। वहीं दूसरी ओर पीली धातु के सबसे बड़े उपभोक्ता चीन में सोने के आभूषणों की मांग 13 साल के निचले स्तर 64 टन रही। समीक्षा के दौरान इसमें 65 प्रतिशत की भारी गिरावट दर्ज की गई।

    Gold
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous ArticleTCS ने Reliance से छीना सबसे अधिक मुनाफा कमाने वाली कंपनी का ताज
    Next Article दूसरे राहत पैकेज पर प्रधानमंत्री ने वित्त मंत्री के साथ बैठक की
    Finance Khabar

    Related Posts

    Create an AI Companion: A Definitive Guide to Crafting Your Personalized AI Partner

    June 13, 2026

    Create an AI Companion: The Comprehensive Guide to Developing Your Personalized AI Partner

    April 29, 2026

    भारत की म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री नई ऊँचाइयों पर

    September 25, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    सॉवरेन क्लाउड: भारत की डिजिटल सुरक्षा और विकास की नई जरूरत
    August 20, 2026
    Create an AI Companion: A Definitive Guide to Crafting Your Personalized AI Partner
    June 13, 2026
    Create an AI Companion: The Comprehensive Guide to Developing Your Personalized AI Partner
    April 29, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.