Close Menu
    What's Hot

    An In-Depth Look at Unrestricted AI: The Scope and Potential

    September 3, 2026

    Unveil the Revolutionary World of Nomi AI

    September 3, 2026

    Exploring the World of NSFW AI Characters: A Comprehensive Guide

    September 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»अन्य»बैंकों, सहकारी बैंकों के लाभांश वितरण पर रोक
    अन्य

    बैंकों, सहकारी बैंकों के लाभांश वितरण पर रोक

    Finance KhabarBy Finance KhabarApril 17, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मुंबई: भारतीय रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को सभी वाणिज्यिक और सहकारी बैंकों पर अपने शेयरधारकों और प्रवर्तक समूहों को वर्ष 2019-20 के लिए अब आगे कोई लाभांश का भुगतान न करने को कहा है। इससे बैंकों के पास पूंजी बचेगी लेकिन केंद्र सरकार के राजस्व पर असर पड़ेगा।केंद्रीय बैंक को आशंका है कि कोरोना वायरस की वजह से लगने वाला आर्थिक झटका लंबा खिंचेगा। इससे वित्तीय प्रणाली की सेहत के लिए जोखिम पैदा होगा।

    माना जा रहा है कि इस फैसले से केंद्र पर पहले से कायम वित्तीय दबाव और बढ़ेगा। कोरोना वायरस की वजह से लागू लॉकडाउन और वृद्धि दर में गिरावट की वजह से ऋण की मांग पहले से कम है। ऐसे में पहले ही ऊंचे डूबे कर्ज की समस्या से जूझ रहे बैंकों के मुनाफे पर दबाव है। केंद्रीय बैंक के गवर्नर शक्तिकान्त दास ने यहां अर्थव्यवस्था को रफ्तार देने के लिए कुछ उपायों की घोषणा करते हुए कहा, ‘‘कोविड-19 की वजह से लगने वाले आर्थिक झटकों के मद्देनजर वाणिज्यिक बैंकों और सहकारी बैंकों के वित्त वर्ष 2019-20 के मुनाफे से लाभांश के वितरण पर अगले निर्देश तक रोक रहेगी।’’

    उन्होंने कहा कि सितंबर, 2020 की तिमाही में बैंकों की वित्तीय स्थिति के आधार पर इन अंकुशों की समीक्षा जाएगी। केनरा रोबेको एएमसी के अवनीश जैन ने कहा, ‘‘बैंकों से लाभांश भुगतान पर रोक से सरकार का गैर-कर राजस्व प्रभावित होगा। इससे पहले से खराब वित्तीय स्थिति और दबाव में आएगी।‘’ निजी क्षेत्र के बैंकों को जहां काफी कम लाभांश देना होता है, वहीं सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों को सरकार को सालाना लाभांश के रूप में काफी बड़ी राशि देनी पड़ती है। 2018 से तो सरकार ने सभी मुनाफा कमाने वाली कंपनियों के लिए अपने शुद्ध लाभ का कम से कम 20 प्रतिशत लाभांश के रूप में देने को अनिवार्य कर दिया है।

    RBI
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous ArticleRBI ने रिवर्स रेपो रेट में 25 बेसिस पॉइंट की कटौती की घोषणा की
    Next Article चीन की विकास दर दशक के निचले स्तर पर
    Finance Khabar

    Related Posts

    Create an AI Companion: The Comprehensive Guide to Developing Your Personalized AI Partner

    April 29, 2026

    भारत की म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री नई ऊँचाइयों पर

    September 25, 2025

    नई कार ही नहीं, सेकेंड हैंड कार भी सस्ती – लेकिन लोन कैसे लें?

    September 23, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    AI Friends: Discovering Benefits of Artificial Intelligence Companions
    September 2, 2026
    एम्वे ने आयुर्वेद में विस्तार के साथ ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को दिया समर्थन
    September 2, 2026
    A Deep Dive into AI Sexting: Changing Modern Relationships
    September 2, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.