Close Menu
    What's Hot

    FullHouse Blocked Power Protect Your Play Now

    May 22, 2026

    Gamdom Fishing Games Fun Arcade Action

    May 22, 2026

    Foxdex Documents Secure Your Data Safely Now

    May 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»फीचर न्यूज»लॉकडाउन में आपके घर के दरवाजे कैश पहुंचाएगा HDFC बैंक
    फीचर न्यूज

    लॉकडाउन में आपके घर के दरवाजे कैश पहुंचाएगा HDFC बैंक

    Finance KhabarBy Finance KhabarApril 8, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली: कोरोना वायरस महामारी को रोकने के लिए सरकार द्वारा किए गए लॉकडाउन के दौरान निजी क्षेत्र के एचडीएफसी बैंक ने लोगों को बड़ी राहत दी है। लोगों को कैश निकालने के लिए अपने घर से दूर न जाना पड़े, इसके लिए बैंक ने देशभर में मोबाइल एटीएम की व्यवस्था की है। इस सुविधा से अब ग्राहक अपने दरवाजे पर खड़े एटीएम वैन से कैश निकालने में सक्षम होंगे।

    एचडीएफसी बैंक के मोबाइल एटीएम वैन का मुंबई तथा नोएडा में बुधवार को ट्रायल सफलतापूर्वक कर लिया गया है और इस सेवा का विस्तार जल्द ही पूरे देश में करने की योजना है। इन एटीएम को कहां रखा जाएगा, इसके बारे में फैसला संबंधित शहरों के स्थानीय नगरपालिका अधिकारियों के परामर्श से किया जा रहा है।

    उदाहरण के लिए, मुंबई में कैश की उपलब्धता सुनिश्ति करने के लिए मोबाइल एटीएम किन-किन रास्तों पर चलेगी, इसपर बैंक बृहन्मुंबई म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन के साथ मिलकर काम कर रहा है। मोबाइल एटीएम किसी खास स्थान पर किसी तय अवधि के लिए उपलब्ध होगी। इस अवधि के दौरान मोबाइल एटीएम सुबह 10 बजे से लेकर शाम पांच बजे के बीच 3-5 जगहों पर रुकेगी।

    एचडीएफसी बैंक में थर्ड पार्टी प्रॉडक्ट्स ऐंड नॉन-रेजिडेंट बिजनस तथा लियाबिलिटी प्रॉडक्ट्स के ग्रुप हेड एस. संपतकुमार ने कहा, ‘इस कठिन घड़ी में हम अपनी तरफ से लोगों को घरों में रखने में मदद करना चाहते हैं। कोरोना वायरस महामारी को बढ़ने से रोकने के इस वक्त में हमारे मोबाइल एटीएम हमारे ग्राहकों और आम लोगों को आसानी से नकदी उपलब्ध कराने में मदद करेंगे।’

    hdfc bank
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Article5 लाख रुपये तक के सभी आयकर रिफंड तुरंत जारी करने का फैसला
    Next Article लॉकडाउन खुलने तक पटरी पर आसानी से नहीं आएगा ई-कॉमर्स
    Finance Khabar

    Related Posts

    1 अक्टूबर 2025 से कई नए नियम लागू, जानें क्या होगा असर

    September 30, 2025

    भारत की म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री नई ऊँचाइयों पर

    September 25, 2025

    नई कार ही नहीं, सेकेंड हैंड कार भी सस्ती – लेकिन लोन कैसे लें?

    September 23, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    DuckDice Locked Out Access Solution for Smooth Play
    May 21, 2026
    Degens iOS – Get Exclusive iOS Software Access Now
    May 21, 2026
    Powerful Flamez Alternatives Solutions Available Now
    May 21, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.