नयी दिल्ली: कोरोना वायरस महामारी के चलते दुनियाभर के शेयर बाजारों में मची उथल पथल का असर देश के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी की बाजार हैसियत पर भी पड़ा है।
पिछले दो माह में उनकी संपत्ति में 28 प्रतिशत यानी 19 अरब डॉलर की कमी आयी है। हिसब लगाएं तो यह गिराव हर रोज औसतन 30 करोड़ डॉलर बैठती है। इस तरह रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक अंबानी की संपत्ति का मूल्य 31 मार्च 2019 को घट कर 48 अरब डॉलर रहा। वैश्विक परामर्श फर्म हुरुन की वैश्विक अमीरों की सूची में अंबानी दुनिया के आठवें सबसे अमीर व्यक्ति हैं।
फर्म की ताजा रपट के अनुसार इस वर्ष कोरोना वायर के संकट के बाजारों पर गंभीर प्रभाव के चालते फरवरी-मार्च में अंबानी की संपत्ति में 19 अरब डॉलर गिर गयी। दुनियाभर में सबसे ज्यादा संपत्ति का नुकसान उठाने वाले अंबानी दूसरे व्यक्ति हैं। फ्रांस की फैशन कंपनी एलवीएमएच के प्रमुख बर्नाड आर्नाल्ट की संपत्ति 28 प्रतिशत या 30 अरब डॉलर घटकर 77 अरब डॉलर रह गयी है।
सूची में शामिल अन्य भारतीयों में अडाणी समूह के प्रमुख गौतम अडाणी की संपत्ति में छह अरब डॉलर या 37 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गयी। एचसीएल टेक्नोलॉजीस के प्रमुख शिव नाडर की संपत्ति पांच अरब डॉलर या 26 प्रतिशत और कोटक बैंक के उदय कोटक की चार अरब डॉलर या 28 प्रतिशत संपत्ति कम हुई है।अंबानी को छोड़कर भारत के ये बाकी तीनों लोग विश्व के शीर्ष 100 अमीर लोगों की सूची से बाहर हो गए हैं।

