Close Menu
    What's Hot

    Ramses Publication Slot Opinion and you gonzos quest online slot can 100 percent free Demonstration 96 15% RTP

    June 12, 2026

    Slot machines That have Incentive Video game: Gamble 100 percent 6 Million Dollar Man slot machine free Position Video game Bonus Series

    June 12, 2026

    Enjoy Quickspin Online casino casinos with $10 deposit games in the Australian Casinos on the internet

    June 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»फीचर न्यूज»सरकारी बैंकों ने 3 माह तक ईएमआई टालने का किया एलान
    फीचर न्यूज

    सरकारी बैंकों ने 3 माह तक ईएमआई टालने का किया एलान

    Finance KhabarBy Finance KhabarMarch 31, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली: कोरोना वायरस महामारी को रोकने के लिए सरकार द्वारा किए गए देशव्यापी लॉकडाउन से दिक्कतों का सामना कर रहे कर्जदारों को कुछ सरकारी बैंकों ने बड़ी राहत दी है। बैंकों ने कर्जदारों के कर्ज की ईएमआई को तीन महीने के लिए टाल दी है, जिससे उन्हें अगले तीन महीने तक कर्ज की किस्त नहीं देनी होगी। बैंकों ने यह कदम आरबीआई के उस निर्देश के बाद उठाया है, जिसमें सभी बैंकों को लोन पेमेंट पर तीन महीने का मोराटोरियम लगाने की मंजूरी देने को कहा था।

    पिछले शुक्रवार को आरबीआई ने रिटेल तथा क्रॉप लोन सहित सभी टर्म लोन्स और वर्किंग कैपिटल पेमेंट पर तीन महीने का मोराटोरियम लागू करने की घोषणा की थी। इन बैंकों ने कर्ज की किस्तों के भुगतान को आगे बढ़ाने की घोषणा की है।

    पीएनबी ने ट्वीट कर कहा, ‘पीएनबी ने अपने ग्राहकों के लिए रिलीफ स्कीम पेश कर दी है। कोरोना वायरर महामारी को देखते हुए 1 मार्च, 2020 से लेकर 31 मई, 2020 तक पड़ने वाले टर्म लोन के तमाम इंस्टालमेंट्स और कैश क्रेडिट फैसिलिटी पर ब्याज की उगाही को टालने का फैसला किया गया है।’

    एसबीआई ने ट्वीट कर कहा, ‘आरबीआई के कोविड-19 रेग्युलेटर पैकेज को देखते हुए एसबीआई ने 1 मार्च, 2020 से लेकर 31 मई, 2020 तक भुगतान वाली ईएमआई को तीन महीने के लिए टालने के लिए कदम उठाए हैं। 1 मार्च, 2020 से लेकर 31 मई, 2020 तक भुगतान वाले वर्किंग कैपिटल फैसिलिटीज पर ब्याज को 30 जून, 2020 तक टालने का फैसला किया गया है।’

    वहीं, बैंक ऑफ बड़ौदा ने ट्वीट कर कहा, ‘आरबीआई कोविड-19 रेग्युलेटरी पैकेज का पालन करते हुए बैंक ऑफ बड़ौदा 1 मार्च, 2020 से लेकर 31 मई, 2020 के बीच पड़ने वाले कॉर्पोरेट, एमएसएमई, एग्रीकल्चर, रिटेल, हाउजिंग, ऑटो, पर्सनल लोन्स सहित तमाम लोन के इंस्टॉल्मेंट के भुगतान को तीन महीने के लिए टालने का फैसला किया है।’

    यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने ट्वीट कर कहा, ‘हम कोविड-19 रिलीफ का फायदा अपने ग्राहकों को देने जा रहे हैं। ग्राहकों को कर्ज की किस्त/ब्याज का भुगतान तीन महीने के लिए 1 मार्च, 2020 से लेकर 31 मई, 2020 के बीच नहीं करना होगा।’

    केनरा बैंक ने ट्वीट किया, ‘आरबीआई पैकेज के तहत कर्जदार अपना एक मार्च 2020 से 31 मई 2020 तक भुगतान वाली अपनी ईएमआई तीन महीने के लिए टाल सकते हैं।’

    वहीं कॉर्पोरेशन बैंक ने भी ट्वीट कर कहा, ‘कर्जदार अपना एक मार्च 2020 से 31 मई 2020 तक भुगतान वाली अपनी ईएमआई तीन महीने के लिए टाल सकते है। अगर आप चाहते हैं कि लोन का इंस्टॉलमेंट नहीं कटे, तो इसके लिए आप अपनी बैंक की शाखा से संपर्क कर सकते हैं।’

    इन बैंकों के अलावा इंडियन बैंक, यूको बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन ओवरसीज बैंक तथा आईडीबीआई बैंक ने भी लोन की किस्त पर मोराटोरियम देने की पेशकश की है।

    emi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous ArticleCoronavirus से लड़ाई के लिए इफको ने दिए 25 करोड़ रुपये दान
    Next Article PPF, NSC में अब कम मिलेगा ब्याज
    Finance Khabar

    Related Posts

    Ramses Publication Slot Opinion and you gonzos quest online slot can 100 percent free Demonstration 96 15% RTP

    June 12, 2026

    Slot machines That have Incentive Video game: Gamble 100 percent 6 Million Dollar Man slot machine free Position Video game Bonus Series

    June 12, 2026

    Enjoy Quickspin Online casino casinos with $10 deposit games in the Australian Casinos on the internet

    June 12, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    Gamble Pokies free promo codes for casinos4u casino Anyplace
    June 12, 2026
    Best fifty Totally casino Jet Bull $100 free spins free Revolves No-deposit Bonuses inside 2026
    June 12, 2026
    Bogus transceiver Ladbrokes casino route for Sms scams inside the Genting
    June 12, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.