Close Menu
    What's Hot

    Discovering the Best Latin Country to Meet a Partner

    August 10, 2026

    Navigating the Sphere of Online Dating Asian Women

    August 9, 2026

    Exploring Legit Sugar Daddy Apps That Send Money

    August 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»इक्विटीज»सेंसेक्स- निफ़्टी ने लगाया गोता
    इक्विटीज

    सेंसेक्स- निफ़्टी ने लगाया गोता

    Finance KhabarBy Finance KhabarMarch 30, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Which company's wealth increased in 2023, whose market cap decreased?
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मुंबई: बंबई शेयर बयाज का सेंसेक्स सोमवार को 1,375 अंक से अधिक का गोता लगा गया। कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच बैंक और वाहन कंपनियों के शेयरों की अगुवाई में यह गिरावट आयी। तीस शेयरों वाला सेंसेक्स कारोबार के दौरान 1,500 अंक से अधिक नीचे आ गया था। लेकिन अंत में यह 1,375.27 अंक यानी 4.61 प्रतिशत लुढ़क कर 28,440.32 अंक पर बंद हुआ।

    इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 379.15 अंक यानी 4.38 प्रतिशत का गोता लगाकर 8,281.10 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स के शेयरों में सर्वाधिक नुकसान में बजाज फाइनेंस रही। इमें करीब 12 प्रतिशत की गिरावट आयी। उसके बाद क्रमश: दोनों एचडीएफसी (एचडीएफसी और एचडीएफसी बैंक), टाटा स्टील, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक बैंक तथा मारुति का स्थान रहा। वहीं दूसरी तरफ नेस्ले इंडिया, टेक महिंद्रा, एचयूएल और एक्सिस बैंक सर्वाधिक लाभ में रहे।

    आनंद राठी के इक्विटी रिसर्च के प्रमुख नरेंद्र सोलंकी ने कहा, ‘‘एशिया के अन्य बाजारों में गिरावट का असर घरेलू बाजार पर भी पड़ा और सप्ताह की शुरूआत गिरावट के साथ हुई। कोरोना वायरस संक्रमण के कारण वैश्विक इक्विटी बाजारों और अन्य वित्तीय बाजारों में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। तेल के दाम में भी नरमी है।’’ विभिन्न रेटिंग एजेंसियों के देश की आर्थिक वृद्धि दर का अनुमान कम किये जाने से दोपहर के कारण कारोबार में तेज बिकवाली देखी गयी। यह स्थिति तब है जब आरबीआई ने अर्थव्यवस्था को गति देने के लिये नीतिगत दर में बड़ी कटौती समेत अन्य कदम उठाया है।

    फिच सोल्यूशंस ने कोरोना वायरस संक्रमण के बढते मामलोंके बीच निजी खपत में कमी और निवेश में गिरावट को देखते हुए अगले वित्त वर्ष 2020-21 के लिये भारत का जीडीपी वृद्धि दर अनुमान कम कर 4.6 प्रतिशत कर दिया है। इंडिया रेटिंग्स एं रिसर्च ने भी वित्त वर्ष 2020-21 के लिये आर्थिक वृद्धि दर के अनुमान को 5.5 प्रतिशत से कम कर 3.6 प्रतिशत कर दिया है। वैश्विक मोर्चे पर अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष ने शुक्रवार को कहा कि दुनिया मंदी में प्रवेश कर रही है। स्थिति 2009 के मुकाबले ज्यादा खराब है।

    एशिया के अन्य बाजारों में चीन का शंघाई, हांगकांग, जापान का तोक्या और सोल नुकसान में रहे। यूरोप के प्रमुख बाजारों में भी शुरूआती कारोबार में गिरावट का रुख रहा। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 4.47 प्रतिशत गिरकर 26.70 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। इधर, स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़े के अनुसार देश में कोरोना वायरस से संक्रमित मामलों की संख्या 1071 पहुंच गयी जबकि 29 लोगों की मौत हो चुकी है। इस बीमारी से सप्ताहांत दुनिया भर में मरने वालों की संख्या बढ़कर 30,000 को पार कर गयी है।

    sensex
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleचीन ने बाजार में डाले सात अरब डॉलर
    Next Article यह बीमा कंपनीस्वास्थ्य कर्मचारियों को देगी 50-50 लाख रुपये का बीमा कवर
    Finance Khabar

    Related Posts

    Discovering the Best Latin Country to Meet a Partner

    August 10, 2026

    Navigating the Sphere of Online Dating Asian Women

    August 9, 2026

    Exploring Legit Sugar Daddy Apps That Send Money

    August 8, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    Exploring the future of human–AI relationships
    July 28, 2026
    The comprehensive guide to AI girlfriends for long-distance relationships
    July 27, 2026
    Unveiling Your AI Girlfriend Experience
    July 23, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.