Close Menu
    What's Hot

    Kim Casino România: cele mai bune oferte de bonusuri pentru 2026

    June 28, 2026

    Como jogar no Spin Million: guia prático para iniciantes em 2026

    June 28, 2026

    Wypłaty w Beep Beep: jak szybko cieszyć się swoimi wygranymi?

    June 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»बैंक»UBI को विलय से 2,500 करोड़ रुपये के लाभ की उम्मीद
    बैंक

    UBI को विलय से 2,500 करोड़ रुपये के लाभ की उम्मीद

    Finance KhabarBy Finance KhabarMarch 29, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नयी दिल्ली: सार्वजनिक क्षेत्र के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (यूबीआई) को उम्मीद है कि प्रस्तावित विलय से शाखाओं को युक्तिसंगत बनाने और संयुक्त नयी इकाई के कारण प्रौद्योगिकी खर्च में बचत से उसे 2,500 करोड़ रुपये का लाभ होगा।

    यूबीआई में आंध्रा बैंक और कॉरपोरेशन बैंक का विलय कर एक बैंक बनाया जा रहा है। तीनों बैंकों का विलय एक अप्रैल से प्रभाव में आएगा। यह सार्वजनिक क्षेत्र के 10 बैंकों को मिलाकर चार बड़े बैंक बनाने का हिस्सा है। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिककारी राजकिरण राय जी ने कहा कि इस विलय प्रक्रिया से आंध्रा बैंक और कॉरपोरेशन बैंक के ग्राहकों और कर्मचारियों को कोई समस्या नहीं होगी।

    उन्होंने फोन पर कहा, ‘‘शाखाओं के युक्तिसंगत होने तथा प्रौद्योगिकी की लागत कम होगी। हम अगले तीन साल में इस विलय के कारण 2,500 करोड़ रुपये से अधिक लाभ की उम्मीद कर रहे हैं।’’ इस विलय के बाद संयुक्त इकाई की शाखाओं की संख्या 9,500 और 12,000 एटीएम होंगे। राय ने कहा, ‘‘कुल 9,500 शाखाओं में से 700 से अधिक शाखाओं को युक्तिसंगत बनाया जाएगा।

    इसका कारण इन शाखाओं का एक-दूसरे के आसपास होना है। पहले साल संभवत: 300 शाखाओं को यक्तिसंगत बनाया जाएगा।’’ इस विलय के बाद कर्मचारियों की संख्या 75,000 हो जाएगी। इसमें 37,000 कर्मचारी आंध्रा बैंक तथा कॉरपोरेशन बैंक के होंगे। राय ने कहा कि प्रौद्योगिकी के एकीकरण में एक साल का समय लग सकता है। उन्होंने कि सितंबर तक कॉरपोरेशन बैंक की और दिसंबर तक आंध्रा बैंक का एकीकरण होगा। उसके बाद नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग को जोड़ने में तीन महीने का और समय लगेगा। राय ने कहा कि ‘लॉकडाउन’ के कारण कुछ प्रकियाएं धीमी हुई हैं लेकिन बैंक उन मसलों के समाधान के लिये काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के एकीकरण का काम पूरा हो चुका है और निदेशक मंडल ने विलय के बाद अस्तित्व में आने वाली इकाई के लिये उत्पाद, प्रक्रियाएं और नीतियों को मंजूरी दे दी है। राय ने कहा, ‘‘मैं आश्वस्त करना चाहता हूं कि ग्राहकों और कर्मचारियों के लिये कोई समस्या उत्पन्न नहीं होगी।’’

    ubi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleरेकिट बेंकिसर गरीबों में मुफ्त बांटेगी 1 करोड़ डेटॉल साबुन
    Next Article अडाणी फाउंडेशन ने पीएम-केयर्स फंड में 100 करोड़ रुपये दान दिए
    Finance Khabar

    Related Posts

    SBI ने बदले IMPS चार्ज, 25,000 रुपये से ऊपर के ट्रांसफर पर लगेगी फीस

    August 14, 2025

    ICICI बैंक ने घटाई मिनिमम बैलेंस लिमिट, अब सिर्फ ₹15,000 रखने होंगे

    August 14, 2025

    क्रेडिट स्कोर की जानकारी अब और तेज़ चाहिए! RBI के डिप्टी गवर्नर ने दिया सुझाव

    July 3, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    Verken de spannende wereld van live casino spellen bij Menace King Casino
    June 28, 2026
    Sushi Casino Italia: le slot più popolari e i tavoli dal vivo da provare
    June 28, 2026
    SBbet Casino official site: explore live dealer games and secure bonuses in 2026
    June 28, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.