नई दिल्ली: कोरोना वायरस को और फैलने से रोकने के लिए बार-बार सोशल डिस्टैंसिंग की अपील की जा रही है। कंपनियां वर्क फ्रॉम होम पर जोर दे रही हैं, हर जगह लॉकडाउन की स्थिति है। 31 तारीख तक पैसेंजर ट्रेनें बंद हैं ताकि लोग एक-दूसरे से दूर रहें और संक्रमण न फैले। ट्रेनें, बसें आदि बंद हैं, लेकिन घरेलू उड़ानों पर फिलहाल रोक नहीं लगाई गई है पर ऐसा नहीं है कि हवाई यात्रियों के लिए डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन(DGCA) चिंतित नहीं है।
DGCA की कोशिश है कि यात्रियों के बीच दूरी बने रहे, लिहाजा उसने सभी एयरलाइन्स को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा है कि विमान में हर रो में बीच की सीट खाली रखी जाए। यानी दो पैसेंजरों के बीच में एक सीट खाली रहे। DGCA ने एक सर्कुलर जारी कर कहा है, ‘कोरोना के कारण उपजी इस इमर्जेंसी के कारण विमान में सीट इस तरह से बुक की जाएं ताकि दो पैसेंजर्स के बीच फासला बना रहे।’ DGCA का यह कदम कोरोना के प्रसार को रोकने में अहम टूल सोशल डिस्टैंसिंग मेनटेन करने में मददगार साबित होगा।

