नई दिल्ली: अगले दो सप्ताह बैंक लगातार तीन दिन तक बंद रहेंगे, इसलिए बेहतर यही होगा कि बैंक से जुड़ा अपना काम आप पहले ही निपटा लें। बैंकों के मेगा मर्जर के खिलाफ बैंक यूनियनों के हड़ताल तथा त्योहारों की वजह से बैंक बंद रहेंगे। बैंक बंद रहने के कारण एटीएम में नकदी की किल्लत हो सकती है, इसलिए अगर पहले ही जरूरत के पैसे निकालकर रख लें तो ज्यादा बेहतर होगा।
10 बैंकों का विलय कर चार बड़े बैंक बनाने की केंद्र सरकार की घोषणा के विरोध में ऑल इंडिया बैंक एम्प्लॉयीज असोसिएशन (AIBEA) तथा ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स असोसिएशन (AIBOA) ने 27 मार्च को हड़ताल पर जाने का फैसला किया है, जिसके कारण बैंक बंद रहेंगे। 28 मार्च को चौथा शनिवार है, जिसकी वजह से बैंक बंद रहेंगे, जबकि 29 मार्च को रविवार का अवकाश है।

