Close Menu
    What's Hot

    کیوں Mostbet پاکستان میں نمبر 1 بیٹنگ پلیٹ فارم سمجھا جاتا ہے؟

    June 4, 2026

    Hot Shots & Hot Shots 2: Why These Slots are Trending in 2026

    June 4, 2026

    Mostbet VIP Dasturi: Sodiq O’yinchilar Uchun Maxsus Imtiyozlar

    June 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»बैंक»छोटे कर्ज की हिस्सेदारी काम करेगा बंधन बैंक
    बैंक

    छोटे कर्ज की हिस्सेदारी काम करेगा बंधन बैंक

    Finance KhabarBy Finance KhabarMarch 12, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कोलकाता: बंधन बैंक लिमिटेड के प्रबंध निदेशक और सीईओ चंद्रशेखर घोष ने गुरुवार को कहा कि बैंक अगले तीन से पांच वर्षों के दौरान जारी किए गए कर्ज में सूक्ष्म ऋण यानी बेहद छोटे कर्ज की हिस्सेदारी को धीमे-धीमे कम करेगा।

    निजी क्षेत्र के इस बैंक ने जब अगस्त 2016 में परिचालन शुरू किया था तो उसके कुल पोर्टफोलियो में सूक्ष्म ऋण की 85 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। घोष ने पीटीआई-भाषा को बताया कि इस समय बैंक द्वारा जारी कुल कर्ज में सूक्ष्म ऋण की 61 प्रतिशत हिस्सेदारी है। उन्होंने बताया, “अगले तीन से पांच वर्षों में, बैंक के सूक्ष्म और गैर सूक्ष्म ऋण का अनुपात 50:50 होगा।”

    उन्होंने कहा कि बैंक के ऋण पोर्टफोलियो में आवास ऋण की हिस्सेदारी 30 फीसदी और छोटे और मझोले उद्योगों को दिए गए ऋण की हिस्सेदारी नौ प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि दिसंबर 2019 तक बैंक ने कुल 65,456 करोड़ रुपये का कर्ज दिया था और उसके पास 55,000 करोड़ रुपये जमा कराए गए हैं। उन्होंने कहा, “हम अर्थव्यवस्था में मंदी के बावजूद चालू वित्त वर्ष में ऋण वितरण में सामान्य वृद्धि की उम्मीद कर रहे हैं।” घोष ने कहा, “हालांकि कई कारकों के चलते मंदी है, लेकिन बंधन बैंक की ऋण वृद्धि पर प्रभाव बहुत अधिक नहीं होगा। रबी की अच्छी फसल के कारण निम्न-मध्यम आय वाले उपभोक्ताओं का खर्च अच्छे स्तर पर बना रहेगा।”

    उन्होंने कहा कि बैंक नियामक दिशानिर्देशों को पूरी करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहा है, और इस कारण आरबीआई ने उस पर नई शाखाएं खोलने के प्रतिबंध को हटा दिया गया है। बंधन बैंक में ग्रृह फाइनेंस के विलय के बाद बैंक में प्रवर्तकों की हिस्सेदारी 80 फीसदी से घटकर 61 फीसदी हो गई है। कोलकाता स्थित बंधन बैंक की देश में 1,013 शाखाएं हैं।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleकोरोना वायरस से पीड़ित कर्मचारियों को अमेजन देगा सवैतनिक अवकाश
    Next Article लक्ष्मी विलास बैंक 60 पर्सेंट तक स्टेक बेचने की तैयारी
    Finance Khabar

    Related Posts

    SBI ने बदले IMPS चार्ज, 25,000 रुपये से ऊपर के ट्रांसफर पर लगेगी फीस

    August 14, 2025

    ICICI बैंक ने घटाई मिनिमम बैलेंस लिमिट, अब सिर्फ ₹15,000 रखने होंगे

    August 14, 2025

    क्रेडिट स्कोर की जानकारी अब और तेज़ चाहिए! RBI के डिप्टी गवर्नर ने दिया सुझाव

    July 3, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    Comprehensive Study Report on Lucky Twice Casino Login
    June 3, 2026
    Enhance Real Money Gaming Experience with Le Cowboy Demo Now
    June 3, 2026
    Ranking Dos Casino Novo Online Que Marcam A Diferença
    June 3, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.