नई दिल्ली: कोटक बैंक ने लक्ष्मी विलास बैंक को खरीदने की मंशा जताई है। इस खरीद के लिए कोटक महिंद्रा बैंक ने RBI को अपना प्रस्ताव भी सौंप दिया है।
सूत्रों के मुताबिक कोटक बैंक इसके लिए दूसरे निवेशकों से भी बातचीत कर रहा है। हालांकि कोटक महिंद्रा बैंक ने इस खबर पर को टिप्पणी करने से इनकार किया है।
सूत्रों के मुताबिक कोटक बैंक इस दौड़ में देर से शामिल हुआ है और लक्ष्मी विलास बैंक में majority stake अधिग्रहित करने पर विचार कर रहा है। कोटक बैंक इस खरीद में शामिल करने के लिए दूसरे strategic और private equity निवेशकों की तलाश में है। अगर ये डील हो जाती है तो दक्षिण भारत में कोटक बैंक के पैर और मजबूत होंगे।

