नई दिल्ली: यस बैंक संकट मामले में चीफ इकनॉमिक अडवाइजर के सुब्रमण्यम ने कहा कि वैश्विक तौर पर बैंकों का कैपिटल टू रिस्क असेट रेशियो (CRAR) 8 फीसदी के करीब होता है, जबकि भारत में बैंकों के लिए CRAR 14.3 पर्सेंट के करीब है। इस हिसाब से हमारे बैंकों के पास कैपिटल टू रिस्क असेट ग्लोबल पैमानों के हिसाब से 80 पर्सेंट ज्यादा है।
उन्होंने कहा कि हमारे बैंकों के लिए सेफ्टी मार्जिन बहुत बड़ा है। उनके पास कैपिटल की कमी नहीं है। बात अगर डिपॉजिटर्स के हित की करें तो इस बजट में रिस्क इंश्योरेंस को एक लाख से बढ़ाकर पांच लाख कर दिया गया है। ऐसे में डिपॉजिटर्स को घबराने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है। इंडियन बैंकिंग सेक्टर बिल्कुल सुरक्षित हैं और डिपॉजिटर्स का एक-एक रुपया भी।

