Close Menu
    What's Hot

    Beste Wettanbieter ohne OASIS: Schnelle Auszahlungen und attraktive Boni für Casino-Fans

    July 14, 2026

    एम्‍वे इंडिया ने प्रीमियम स्किनकेयर पोर्टफोलियो का किया विस्तार

    July 14, 2026

    अमरनाथ यात्रा के लिए भारती एयरटेल ने मजबूत की कनेक्टिविटी, किया नेटवर्क कवरेज का विस्तार

    July 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»म्युचुअल फंड»यह Mutual Fund 1 लाख के निवेश पर दे रहा 32 हजार रुपये का रिटर्न
    म्युचुअल फंड

    यह Mutual Fund 1 लाख के निवेश पर दे रहा 32 हजार रुपये का रिटर्न

    Finance KhabarBy Finance KhabarFebruary 20, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बीते साल तमाम सेक्टर्स पर सुस्त अर्थव्यस्था का असर देखने को मिला। म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री पर भी इसका दबाव साफ देखने को मिला। विशेषज्ञों ने माना कि घरेलू मार्केट में बिकवाली के दबाव ने शेयरों के वैल्यूएशन को कम किया जिसके चलते इस इंडस्ट्री पर असर देखने को मिला। हालांकि सुस्ती के लिए अन्य कई कारण म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री में सुस्ती के लिए जिम्मेदार कहे गए। म्यूचुअल फंड में लोग निवेश इस वजह से करते हैं कि इसे सुरक्षित निवेश का जरिया कहा जाता है।

    कई स्कीम ऐसी हैं जिन्होंने निवेशकों का पैसा डुबाया है। हालांकि बीते साल कई नए म्यूचुअल फंड प्लान लांच हुए लेकिन एक प्लान ऐसा भी था जिसमें निवेश करने पर ग्राहकों को फायदे ही फायदे मिले। ग्राहकों को मौजूदा समय में इस फंड में 1 लाख के निवेश पर 32 हजार रुपये का रिटर्न मिल रहा है।

    इस म्यूचुअल फंड का नाम सुंदरम सर्विसेज फंड है। इसके लॉन्च होने के महज 15 महीनों में निवेशकों को इस पर 23.12 फीसदी के सीएजीआर के हिसाब से रिटर्न मुहैया करवाया जा रहा है। खास बात यह है कि इस फंड में बीते एक साल का रिटर्न 32 फीसदी रहा है।

    सुंदरम सर्विसेज फंड – रेगुलर फंड में निवेश करने पर आपको मिल सकते हैं ये फायदें: सबसे पहले तो आपको इस फंड में निवेश करने पर 1 साल के अंदर 32 फीसदी का रिटर्न मिलता है। आपकी एक साल में एक लाख रुपये की निवेश वैल्यू 1.32 लाख रुपये होगी। यानि की आप एक लाख रुपये का निवेश करेंगे तो आपको 32 हजरा रुपये तक एकस्ट्रा मिल सकते हैं। वहीं 1 साल में 10 हजार मंथली एसआईपी की वैल्यू 1.41 लाख रुपये होगी।

    इस प्लान को 21 सितंबर 2018 को लॉन्च किया गया था। इसके बाद से अबतक इस निवेश प्लान में ग्राहकों को औसतन 23.12 फीसदी रिटर्न मिलता रहा है। बात करें न्यूनतम इन्वेस्टमेंट की तो इसमें आप 100 रुपये का न्यूनतम इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं वहीं बात करें न्यूनतम एसआईपी को तो यह 250 रुपये है। इस म्यूचुअल फंड प्लान की एसेट्स 1304 करोड़ (31 जनवरी 2020) है वहीं एक्सपेंस रेश्यो 2.37% (31 दिसंबर, 2019) है।

    बीपीएन फिनकैप कंसल्टेंट्स प्राइवेट लिमिटेड के CEO और डायरेक्टर एके निगम ने इस निवेश प्लान पर अपनी राय दी है। उन्होंने कहा है कि सर्विस सेक्टर सुस्त अर्थव्यस्था के बीच भी तेज गति से ग्रोथ करने वाला सेक्टर है। ऐस में सुंदरम सर्विसेज फंड में निवेश करना ग्राहकों के लिए फायदे का सौदा हो सकता है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleमुनाफावसूली के कारण शेयर बाजार बाजार में फिर गिरावट
    Next Article BS6 Honda Shine हुई लांच, शुरुआती कीमत 67,857
    Finance Khabar

    Related Posts

    भारत की म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री नई ऊँचाइयों पर

    September 25, 2025

    SBI म्यूचुअल फंड की इक्विटी स्कीम्स ने 5 साल में जबरदस्त रिटर्न दिया

    September 2, 2025

    Mutual Fund सही है! लेकिन कैसे शुरू करें?

    July 30, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    आदित्य बिड़ला हाउसिंग फाइनेंस ने ग्रेटर नोएडा में नई शाखा खोलकर उत्तर प्रदेश में अपनी उपस्थिति बढ़ाई
    June 18, 2026
    भारत दुनिया के सबसे अधिक स्पैम प्रभावित देशों में शामिल, वैश्विक स्तर पर पाँचवें स्थान पर: ट्रूकॉलर रिपोर्ट
    May 5, 2026
    शोभित यूनिवर्सिटी ने छात्रों की रोज़गार क्षमता बढ़ाने के लिए NIIT फाउंडेशन के साथ MoU पर किए हस्ताक्षर
    May 5, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.