Close Menu
    What's Hot

    जोधपुर में खुला हैमलीज़ का पहला स्टोर, अब ब्लू सिटी में मिलेगी खिलौनों की जादुई दुनिया

    September 12, 2026

    सामान्य मच्छर भागने वाले तेलों से अपनी त्वचा की सुरक्षा का समझौता न करे और सावधान रहे!

    September 11, 2026

    डाबर हाजमोला का नया अभियान: ‘मस्ती की पाठशाला’ से बच्चों में बढ़ेगी शारीरिक सक्रियता

    September 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»अन्य»औद्योगिक उत्पादन में गिरावट, अर्थव्यवस्था को लगा झटका
    अन्य

    औद्योगिक उत्पादन में गिरावट, अर्थव्यवस्था को लगा झटका

    Finance KhabarBy Finance KhabarFebruary 13, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली: विनिर्माण क्षेत्र के खराब प्रदर्शन के चलते देश का औद्योगिक उत्पादन (आईआईपी) दिसंबर, 2019 में 0.3 प्रतिशत घट गया। एक साल पहले दिसंबर, 2018 में औद्योगिक उत्पादन 2.5 प्रतिशत बढ़ा था। पिछले साल अगस्त, सितंबर और अक्टूबर लगातार तीन माह गिरावट में रहने के बाद नवंबर में औद्योगिक उत्पादन 1.8 प्रतिशत बढ़ा था।

    अगस्त 2019 में इसमें 1.4 प्रतिशत की गिरावट आई थी, जबकि सितंबर में 4.6 प्रतिशत और अक्टूबर में 4 प्रतिशत नीचे आया था। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) द्वारा बुधवार को जारी आंकड़ों के अनुसार दिसंबर में विनिर्माण क्षेत्र का उत्पादन 1.2 प्रतिशत घट गया। एक साल पहले इसी महीने में विनिर्माण क्षेत्र का उत्पादन 2.9 प्रतिशत बढ़ा था।

    इसी तरह दिसंबर, 2019 में बिजली उत्पादन में भी 0.1 प्रतिशत की गिरावट आई। जो कि एक साल पहले इसी महीने में 4.5 प्रतिशत बढ़ा था। हालांकि, खनन क्षेत्र का उत्पादन दिसंबर 2018 के एक प्रतिशत घटने के मुकाबले दिसंबर 2019 में 5.4 प्रतिशत बढ़ गया।

    चालू वित्त वर्ष के पहले नौ माह (अप्रैल-दिसंबर) के दौरान औद्योगिक उत्पादन की वृद्धि दर घटकर 0.5 प्रतिशत रह गई। जबकि इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में यह 4.7 प्रतिशत रही थी। दिसंबर माह के आंकड़ों के अनुसार पूंजीगत वस्तुओं का उत्पादन 18.2 प्रतिशत घट गया। एक साल पहले इसी महीने में यह 4.2 प्रतिशत बढ़ा था। पूंजीगत वस्तुओं के उत्पादन आंकड़े निवेश का संकेत देते हैं। इस्तेमाल आधारित वर्गीकरण के अनुसार दिसंबर, 2019 में प्राथमिक वस्तुओं का उत्पादन एक साल पहले इसी महीने से 2.2 प्रतिशत बढ़ गया।

    मध्यवर्ती वस्तुओं के लिए इसमें 12.5 प्रतिशत की वृद्धि हुई। वहीं बुनियादी ढांचा-निर्माण वस्तुओं का उत्पादन 2.6 प्रतिशत घट गया। इसी तरह टिकाऊ उपभोक्ता वस्तुओं का उत्पादन 6.7 प्रतिशत घटा। गैर टिकाऊ वस्तुओं के उत्पादन में 3.7 प्रतिशत की गिरावट आई। उद्योगों की बात की जाए,तो विनिर्माण क्षेत्र के 23 उद्योग समूहों में से 16 में गिरावट रही।

    IIP industrial production decline
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleफास्टैग के लिए अब नहीं खर्च करने पड़ेंगे पैसे
    Next Article चीन में करॉना वायरस का प्रकोप भारत के लिए निर्यात बढ़ाने का अवसर: कृष्णमूर्ति
    Finance Khabar

    Related Posts

    भारत की म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री नई ऊँचाइयों पर

    September 25, 2025

    नई कार ही नहीं, सेकेंड हैंड कार भी सस्ती – लेकिन लोन कैसे लें?

    September 23, 2025

    पोस्ट ऑफिस आरडी स्कीम: छोटे निवेश से बड़ी बचत का सुरक्षित जरिया

    September 18, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    एम्वे ने आयुर्वेद में विस्तार के साथ ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को दिया समर्थन
    September 2, 2026
    एयरटेल पोस्टपेड ग्राहकों को मिर्जापुर: द मूवी के प्रीमियर में शामिल होने का खास मौका
    September 1, 2026
    सॉवरेन क्लाउड: भारत की डिजिटल सुरक्षा और विकास की नई जरूरत
    August 20, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.