नई दिल्ली: वैलंटाइन डे के मौके पर एयरलाइंस कंपनियों में ऑफर की वॉर शुरू हो गयी है और यात्रियों के लिए आकर्षक पेशकश की घोषणाएं की जा रही हैं। इंडिगो एयरलाइंस के बाद अब एयर एशिया इंडिया ने भी चार दिन के स्पेशल वैलंटाइन्स डे सेल की घोषणा की है। इसके तहत टिकटों की कीमत महज 1,014 (सभी कर समाहित) से शुरू हो रही है। इस ऑफर के तहत टिकटों की बिक्री 14 फरवरी तक होगी।
ऑफर के दौरान बुक किए गए टिकट पर आप 30 सितंबर, 2020 तक यात्रा कर सकते हैं। इस ऑफर के तहत एयरलाइन 1.4 लाख टिकटों की बिक्री करेगी।
एयरलाइन ने ट्वीट किया, ‘बेहद सस्ती कीमतों पर 1.40 लाख टिकटों के साथ अपना वैलंटाइंस डेट और डेस्टिनेशन चुनें।’

