नई दिल्ली: फार्मा कंपनी Suven Life Sciences हाल में डीमर्ज हुए CRAMS कारोबार को बेच सकती है। बाजार में चल रही अनुसार इस बिक्री के लिए Barclays को नियुक्त किया गया है। हिस्सेदारी बिक्री की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। बता दें कि कंपनी कॉन्ट्रैक्ट रिसर्च और मैन्युफैक्चरिंग कारोबार में है। कंपनी के प्रोमोटर रिसर्च पर खास फोकस करना चाहते हैं। इस लिए CRAMS कारोबार को बेचने का निर्णय लिया गया है। कंपनी एक्सचेंज में लिस्टिंग के लिए भी आवेदन दे चुकी है। CRAMS कारोबार के वैल्युएशन भी काफी अच्छे हैं। इस डील पर Barclays ने कुछ भी कहने से इनकार किया है। वहीं, Suven Life ने भी इस बारे मं किए गए सवालों का अभी तक जवाब नहीं दिया है।
गौरतलब है कि पिछले 15 ट्रेडिंग सेशन में Suven Life Sciences में 70 फीसदी का उछाल देखने को मिला है। Suven Life Sciences हैदराबाद स्थित कंपनी है। CRAMS कॉन्ट्रैक्ट रिसर्च और मैन्युफैक्चरिंग कारोबार में है। Suven Life Sciences की सालाना बिक्री 690 करोड़ रुपये के आसपास है। इसका सालाना मुनाफा भी 150 करोड़ रुपये के आसपास है।

