Close Menu
    What's Hot

    Pinco’da o’yin tajribasi: qanday xususiyatlar sizni kutmoqda?

    June 25, 2026

    Getting started with Pin-Up: A beginner’s guide to safe online gaming

    June 25, 2026

    Как сделать депозит в Pinup: быстрые и безопасные методы

    June 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»अन्य»प्राइवेट ट्रेनें चलाने में अडानी, एल्सटम, मैक्वारी जैसी कंपनियों ने दिखाई दिलचस्पी
    अन्य

    प्राइवेट ट्रेनें चलाने में अडानी, एल्सटम, मैक्वारी जैसी कंपनियों ने दिखाई दिलचस्पी

    Finance KhabarBy Finance KhabarFebruary 10, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली: सरकार की तरफ से 100 रूटों पर प्राइवेट ट्रेनें चलाए जाने के प्रस्ताव को लेकर कनाडा की बॉम्बार्डियर Hyundai, अडानी ग्रुप, एल्सटम ट्रांसपोर्ट और मैक्वारी जैसी दिग्गज कंपनियों ने निजी ट्रेनें दौड़ाने के प्रोजेक्ट में रुचि जताई है। इसके अलावा हिताची इंडिया, साउथ एशिया, एस्सल ग्रुप, आईआरसीटीसी जैसी करीब दो दर्ज से ज्यादा कंपनियों ने दिलचस्पी ली है।

    वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 1 फरवरी को बजट पेश करते हुए 100 रूटों पर 150 निजी ट्रेनें चलाए जाने का प्रस्ताव पेश किया था। यही नहीं एक मीडिया रिपोर्ट में सरकार की ओर से 500 प्राइवेट ट्रेनें चलाने और 750 रेलवे स्टेशनों को निजी हाथों में सौंपने का प्रस्ताव तैयार किए जाने की बात भी सामने आई थी।

    प्रस्ताव में सरकार ने 22,500 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट के तहत 100 रूटों पर 150 ट्रेनों को चलाने का प्रस्ताव तैयार किया है। इन रूटों को भी 10 से 12 कलस्टर्स में बांटा जाएगा। सूत्रों के मुताबिक दिल्ली-मुंबई और दिल्ली-हावड़ा जैसे रूटों पर निजी ट्रेनें दौड़ाने को प्राथमिकता दी गई है।

    इन दोनों ही रूटों पर रेलवे ने इन्फ्रास्ट्रक्चर को मजबूत किया है और पटरियों को इस हिसाब से तैयार किया गया है कि ट्रेनें 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकें।

    प्रस्ताव के तहत प्राइवेट सेक्टर को अपने ही ट्रेन रेक तैयार करने की भी अनुमति दी जाएगी। ट्रेन के ड्राइवर और कंडक्टर भारतीय रेलवे के ही एंप्लॉयी होंगे। इसके अलावा रखरखाव और अन्य सुविधाएं निजी हाथों में ही होंगी। प्राइवेट कंपनियों से रेलवे पटरियों के इस्तेमाल का चार्ज वसूलेगा। निजी ऑपरेटर्स को मार्केट के अनुसार किराया तय करने की अनुमति दी जाएगी।

    adani alstam essel Hyundai IRCTC
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleजारी रहेगा ऑटो उद्योग में सुस्ती का दौर: SIAM
    Next Article Renault Kwid खरीद पर बंपर डिस्काउंट, 64,000 रुपये तक की कर सकते बचत
    Finance Khabar

    Related Posts

    Mastering conversations with your AI girlfriend: a practical guide

    June 15, 2026

    The evolving landscape of human–AI relationships

    June 15, 2026

    Slots nv casino Gratis Spielen ᗎ Beste Gebührenfrei Spielautomaten Im Verbunden Spielsaal

    June 12, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    Your first bet at Pinco: Step-by-step instructions for new users
    June 25, 2026
    Пин Ап казино: безопасность данных и быстрая выплата выигрышей
    June 25, 2026
    Pinco казино вход: как быстро начать игру без проблем
    June 25, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.