नई दिल्ली: मारुति सुजुकी इंडिया ने ऑटो एक्सपो 2020 में इलेक्ट्रिक SUV FUTURO-e को पेश किया. कंपनी के मुताबिक फ्यूचरो-ई को युवाओं की पसंद को देखते हुए भारत में डिजाइन किया गया है. मारुति के हेड मार्केटिंग सेल्स शशांक श्रीवास्तव ने के मुताबिक कंपनी ने मिशन ग्रीन के तहत कुछ साल में दस लाख कार बाजार में उतारने का फैसला किया है.
उनके मुताबिक फ्यूचरो-ई यूटिलिटी वाहन वर्ग डिजाइन के लिहाज से एक नई इबारत लिखेगी. यह भविष्य में वाहनों के डिजाइन की झलक पेश करेगी. साथ ही Futuro E कॉन्सेप्ट भारतीय ऑटो बाजार में Maruti के एक्सपर्टाइज को प्रदर्शित करता है.
फ्यूचरिस्टिक स्टेयरिंग के आगे डिस्प्ले है, जिसमें ड्राइवर और इंटीरियर के लिए कंट्रोल पैनल हैं. इस कूप-स्टाइल एसयूवी में Ambient लाइटिंग भी मिलेगी. कॉन्सेप्ट कार को 4-सीटर ऑप्शन में पेश किया गया है. इस कॉन्सेप्ट SUV की टक्कर Hyundai Creta और Kia Seltos जैसी SUV से होगी.

