Close Menu
    What's Hot

    एयरटेल दे रहा है सभी पोस्टपेड प्लान्स पर मुफ़्त अंतर्राष्ट्रीय रोमिंग

    October 8, 2026

    किफायती आवास को बढ़ावा देने के लिए PNB Housing Finance ने शुरू की ‘PMAY यात्रा’

    October 6, 2026

    The Comprehensive Guide to Expat Dating: Pursuing Love Abroad

    October 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»फिक्स्ड डिपॉजिट»आइए 5 ऐसे कारकों को जानें, जो Bajaj Finance Fixed Deposit को बेजोड़ बनाते हैं
    फिक्स्ड डिपॉजिट

    आइए 5 ऐसे कारकों को जानें, जो Bajaj Finance Fixed Deposit को बेजोड़ बनाते हैं

    Finance KhabarBy Finance KhabarDecember 28, 2019No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    धन के सृजन के लिए अपनी बचत राशि को काम में लाना, वास्तव में निवेश का सबसे अहम और जांचा-परखा नियम है। इसके अलावा, Bajaj Finance Fixed Deposit जैसे कम जोखिम वाले साधन आपके पैसों को भरोसे के साथ बढ़ाने में बहुमूल्य योगदान देते हैं। देश में fixed deposit की सुविधा उपलब्ध कराने वाली सबसे सुरक्षित और सबसे भरोसेमंद कंपनियों में से एक के तौर पर, बजाज फाइनैंस आपको अपने पोर्टफोलियो को बेहतर बनाने वाली निवेश सुविधाओं की एक श्रृंखला के साथ-साथ सुनिश्चित और प्रचुर मात्रा में लाभ प्रदान करने का वादा करता है। इस बारे में विस्तार से जानने के लिए, आइए हम उन 5 कारकों पर एक नज़र डालें जो Bajaj Finance FD को बेजोड़ बनाते हैं।

    आपको प्रतिस्पर्धी ब्याज दर पर आय का अवसर मिलता है

    RBI द्वारा रेपो दर में कई बार कटौती के बावजूद, बजाज फाइनैंस आपको 8.35% तक की दर से ब्याज प्रदान करता है जो इस बात पर निर्भर है कि आप किस श्रेणी के निवेशक हैं। बाज़ार से अप्रभावित रिटर्न के साथ-साथ बेहतर ब्याज दर का मतलब है कि आप अपने पैसों को बड़ी आसानी से कई गुना बढ़ा सकते हैं, तथा धन-सर्जन के अपने लक्ष्य को हासिल कर सकते हैं। इसके अलावा, डिपॉज़िट की शुरुआत के लिए आपको महज 25,000 रुपये की जरूरत होती है जिसे आप अभी से शुरू कर सकते हैं। यहां आपका पैसा किस तरह बढ़ता है, इस बात को समझने के लिए नीचे दी गई तालिकाओं पर विचार करें।

    • मैच्योरिटी पर भुगतान प्राप्त करने का विकल्प चुनने वाले सामान्य ग्राहक, 8.10% की ब्याज दर से कमाई करते हैं
    शुरुआती जमा राशि समयावधि ब्याज के रूप में आय मैच्योरिटी पर प्राप्त राशि
    20,00,000 रुपये 48 महीने 7,31,070 रुपये 27,31,070 रुपये
    • मैच्योरिटी पर भुगतान प्राप्त करने का विकल्प चुनने वाले मौजूदा ग्राहक, 8.20% की ब्याज दर से कमाई करते हैं
    शुरुआती जमा राशि समयावधि ब्याज के रूप में आय मैच्योरिटी पर प्राप्त राशि
    20,00,000 रुपये 48 महीने 7,41,189 रुपये 27,41,189 रुपये
    • मैच्योरिटी पर भुगतान प्राप्त करने का विकल्प चुनने वाले वरिष्ठ नागरिक, 8.35% की ब्याज दर से कमाई करते हैं
    शुरुआती जमा राशि समयावधि ब्याज के रूप में आय मैच्योरिटी पर प्राप्त राशि
    20,00,000 रुपये 48 महीने 7,56,422 रुपये 27,56,422 रुपये

    आपके रिटर्न को उच्चतम स्टेबिलिटी रेटिंग का समर्थन प्राप्त है

    वर्तमान में अर्थव्यवस्था की स्थिति नाजुक है, जिसमें निवेश और पूंजी-सुरक्षा चिंता का सबसे बड़ा विषय है। हालांकि, Bajaj Finance FDs के साथ आपको चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है, क्योंकि इस FD को CRISIL द्वारा FAAA तथा ICRA द्वारा MAAA की रेटिंग दी गई है, जो उनकी संबंधित श्रेणियों में उच्चतम है। बजाज फाइनैंस को S&P ग्लोबल की ओर से BBB की रेटिंग भी प्राप्त है। इस प्रकार की रेटिंग, मूलधन के नुक़सान के बिना सही समय पर मैच्योरिटी की राशि प्रदान किए जाने का संकेत है।

    सुविधाजनक समयावधि के साथ, आप अपने निवेश को असरदार तरीके से अलग–अलग लक्ष्यों के लिए निर्धारित कर सकते हैं

    बजाज फाइनैंस आपको 12 से 60 महीने तक की समयावधि में अपने पैसों के निवेश की अनुमति देता है। इस तरह की फ्लैक्सिबिलिटी आपको अपने FD को आगे बढ़ाने तथा प्रभावी आर्थिक योजना बनाने में मदद करती है। वास्तव में, FD calculator की मदद से अपनी आमदनी का पूर्वानुमान लगाकर, आप अपने निवेश को अपने छोटे और मध्यम अवधि के लक्ष्यों के अनुरूप बना सकते हैं। मैच्योरिटी पर अपनी आमदनी जानने के लिए, आपको इस ऑनलाइन टूल में सिर्फ आंकड़े दर्ज करने हैं।

    आपके पास ब्याज का भुगतान प्राप्त करने के एक से अधिक विकल्प उपलब्ध हैं

    बजाज फाइनैंस से नाता जोड़कर, आप या तो निवेश की समयावधि के अंत में एकमुश्त, बड़ी धनराशि प्राप्त करने का विकल्प चुन सकते हैं, या फिर निवेश की समयावधि के दौरान नियमित भुगतान प्राप्त करने का विकल्प चुन सकते हैं। बेहतर ब्याज दर तथा चक्रवृद्धि ब्याज के प्रभाव की वजह से मैच्योरिटी पर भुगतान की राशि अधिक होती है। जबकि नियमित भुगतान के विकल्प में आपको समय-समय पर आमदनी होती है, जिससे आपको हर महीने, तीन महीने, छह महीने या साल में होने वाले खर्च को आसानी से पूरा करने में मदद मिलती है।

    आपको मल्टी–डिपॉजिट और ऑटो–रिन्यूअल, दोनों तरह की सुविधाओं का लाभ मिलता है

    प्रतिस्पर्धी ब्याज दर तथा गारंटी के साथ मिलने वाले रिटर्न के अलावा, बजाज फाइनैंस एक ही चेक से कई FDs में निवेश की अनुमति देकर आपको आर्थिक सहूलियत भी प्रदान करता है। इसके अलावा, प्रत्येक FD के लिए अलग-अलग समयावधि और भुगतान विकल्प हो सकता है, इसलिए आप समय-समय पर होने वाली आमदनी को अपनी निवेश रणनीति में शामिल कर सकते हैं। साथ ही, किसी भी समय पैसों की बेहद सख़्त जरूरत होने की स्थिति में आप इनमें से किसी एक FD को समय से पहले निकाल सकते हैं, जबकि शेष FDs से बेहतर रिटर्न प्राप्त करना जारी रख सकते हैं। इसमें आपके पास अपने FD पर 4 लाख रुपये तक के लोन का विकल्प भी उपलब्ध है.

    दूसरी तरफ, डिपॉज़िट की शुरुआत करते समय आप ऑटो-रिन्यूअल का विकल्प चुन सकते हैं, जिससे आपको मैच्योरिटी के बाद रिन्यूअल फॉर्म भरने की जरूरत नहीं पड़ती है और उसी निवेश को आप आगे भी जारी रख सकते हैं। इससे आपको दीर्घकालिक लक्ष्यों की योजना बनाने में मदद मिलती है, साथ ही इस प्रस्ताव पर आपको रिन्यूअल बोनस का लाभ भी मिलता है।

    अब तो आप जान चुके हैं कि कौन सी बातें Bajaj Finance FD को निवेश का बेजोड़ साधन बनाती हैं, तो आइए बिना किसी देरी के अभी इसकी शुरुआत करें। इसके लिए  online application form भरें, जिसके बाद एक अधिकृत प्रतिनिधि आपसे संपर्क करेगा और आपको निवेश की प्रक्रिया की पूरी जानकारी देगा।

    Bajaj Finance Fixed Deposit Fixed Deposit
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleयूआईडीएआई ने बनाया रिकॉर्ड, देश में अब 125 करोड़ लोगों के पास आधार कार्ड
    Next Article इंडियन ओवरसीज बैंक के शेयर में 6.5 प्रतिशत की बढ़त, वित्त वर्ष में सरकार से 4,360 करोड़ का लाभ प्राप्त
    Finance Khabar

    Related Posts

    The Comprehensive Guide to Expat Dating: Pursuing Love Abroad

    October 5, 2026

    Understanding Legit Sugar Daddy Apps That Send Money

    October 4, 2026

    Slavic Brides Dating Tips: Comprehensive Guide to Fruitful Relationships

    October 3, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    Understanding Legit Sugar Daddy Apps That Send Money
    October 4, 2026
    Slavic Brides Dating Tips: Comprehensive Guide to Fruitful Relationships
    October 3, 2026
    जोधपुर में खुला हैमलीज़ का पहला स्टोर, अब ब्लू सिटी में मिलेगी खिलौनों की जादुई दुनिया
    September 12, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.