नई दिल्ली। सोने के वायदा भाव में आज बुधवार को गिरावट देखी जा रही है। बुधवार को सुबह 10 बजकर 35 मिनट पर MCX एक्सचेंज पर पांच फरवरी 2020 के सोने के वायदा भाव में 0.03 फीसद या 13 रुपये की गिरावट देखी जा रही थी। इस गिरावट से पांच फरवरी 2020 का सोने का वायदा भाव 38,314 रुपये प्रति दस ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था।
तीन अप्रैल 2020 की सोने की वायदा कीमत में भी बुधवार को गिरावट देखी जा रही है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर बुधवार सुबह 10 बजकर 41 मिनट पर 3 अप्रैल 2020 का सोने का वायदा भाव 0.06 फीसद या 24 रुपये की गिरावट के साथ 38,360 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था।
वहीं, चांदी के वायदा भाव में बुधवार को मामूली बढ़त देखने को मिल रही है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर पांच मार्च 2020 का चांदी का वायदा भाव बुधवार सुबह 10 बजकर 39 मिनट पर 0.16 फीसद या 71 रुपये की तेजी के साथ ट्रेंड कर रहा था। इस तेजी से पांच मार्च 2020 का चांदी का वायदा भाव 45,365 रुपये प्रति किलोग्राम पर बना हुआ था।
गौरतलब है कि मंगलवार को एचडीएफसी सिक्युरिटीज के अनुसार, सोने में 80 रुपये का उछाल दर्ज किया गया था। इससे मंगलवार को सोने का भाव 38,789 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। उधर चांदी में मंगलवार को 101 रुपये की तेजी देखी गई थी। इससे चांदी का भाव मंगलवार को 45,826 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था।

